अस्पताल के वार्डों में भी पहुंचे संभागायुक्त।
सुविधाओं और साफ सफाई को लेकर मरीजों से लिया फीडबैक।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने मंगलवार को एमवाय हॉस्पिटल की ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा और संतुष्टि जतायी। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त मालसिंह ने वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एमवाय हॉस्पिटल को आदर्श हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी के निर्माण के साथ-साथ ओपीडी में 9 नए काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवाय हॉस्पिटल में प्रदाय की जा रही सुविधाओं में इजाफा देखने को मिला है। वे आगे भी इसी प्रकार सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
October 6, 2020 सुशांत राजपूत केस में मुम्बई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए फेक अकाउंट
मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को […]
September 26, 2019 ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा इंदौर : बीते नौ वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान 6 अक्टूबर […]
September 18, 2020 गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम एप, नियमों के उल्लंघन का है आरोप नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से […]
October 18, 2019 मप्र में निवेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को प्रहलाद पटेल का करारा जवाब इंदौर : 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' की आड़ में पूर्व की शिवराज सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी […]
February 3, 2022 अमानक स्तर की खड़ी व पीसी हल्दी और काली मिर्च के काले कारोबार का खुलासा, लाखों का माल जब्त
क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना भंवरकुआ और खाद्य विभाग ने भंवरकुआ क्षेत्र के पालदा स्थित […]
May 23, 2021 नेमा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से की डीन की शिकायत, मरीजों के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री […]
December 27, 2022 मप्र में 5 फिल्में और दो वेब सीरीज की होगी शूटिंग
मप्र टूरिज्म बोर्ड और ओम स्पोर्टमेंट प्रा.लि. के बीच हुआ एम.ओ.यू.।
पांच सालों में 50 […]