सांवेर और देपालपुर में 75 प्रतिशत से अधिक पड़े वोट।
इंदौर : विधानसभा चुनाव – 2023 को लेकर शुक्रवार को वोट डाले गए। सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान का समय तय किया गया था। निर्धारित समय तक जो लोग लाइन में लगे थे,उन्हें वोटिंग की अनुमति दी गई। प्रदेश और इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत क्या रहा ये तो देर शाम पता चल सकेगा पर शाम पांच बजे तक के आंकड़े पर नजर डालें तो मप्र में औसत 70 फीसदी और इंदौर जिले में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार महिलाओं ने भी लगभग पुरुषों की बराबरी में मतदान किया।
विधानसभावार ये रहा मतदान का प्रतिशत :-
शाम 05 बजे तक सांवेर में 75.57 प्रतिशत, देपालपुर 75.30, महू 65.88, राऊ 65. 72, इंदौर 01- 63.50, इंदौर 02- 61.05, इंदौर 03 – 65.68, इंदौर 04- 65.08 और इंदौर 05- 62.14 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर और देपालपुर मतदान के मामले में सबसे आगे बनें हुए हैं। मतदान के अंतिम आंकड़े आना अभी शेष हैं। उसके बाद ही इंदौर जिले में विधानसभा वार मतदान की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Related Posts
February 3, 2021 पुनः बढ़े कोरोना के मामले, 44 नए संक्रमित मिले, 36 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना अभी पूरीतरह खत्म नहीं हुआ है। उसके आंकड़ों में आ रहा उतार- चढ़ाव इस बात के […]
February 18, 2020 कामचलाऊ सीएम हैं कमलनाथ, एक भी वादा नहीं कर पाए पूरा- शाहनवाज इंदौर : मप्र की जनता भी अब यह मानने लगी है कि बीजेपी के शासनकाल में विकास की जो धारा […]
September 23, 2023 शिवराज सरकार की अदूरदृष्टि के चलते इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट में हुई देरी
लागत भी हो गई दो गुनी।
कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप।
इंदौर : चुनावी समर को देखते […]
April 27, 2025 दिल्ली मेट्रो ने शहीदों के चित्रों से सजाई एक स्टेशन की दीवार
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परमवीर चक्र विजेता सभी वीर सैनिकों और […]
January 30, 2023 पंडित भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह की ‘पूर्णाहुति’ इंदौर में होगी
4 और 5 फरवरी को देश के शीर्षस्थ कलाकार देंगे प्रस्तुति।
देवी अहिल्या विवि के खंडवा […]
June 5, 2021 आनेवाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करें पर्यावरण- सिलावट
इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी […]
July 3, 2024 वीमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित
रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने आमंत्रित किए आवेदन।
28 जुलाई […]