पारंपरिक खेल खेलने का उठाया लुत्फ। तिल – गुड का किया वितरण।
इंदौर : विष्णुपरी मेन रहवासी संघ के बैनर तले शनिवार को विष्णुपुरी बाल महिला सांस्कृतिक समिति ने मकर संक्रांति का उत्सव मनाया। विष्णु पुरी के गार्डन नंबर 2 में आयोजित उत्सव में समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक खेल भी खेले। जिसमें मुख्य रूप से गिल्ली डंडा,सितोलिया खेला गया। महिलाओं ने पतंग बाजी का भी भरपूर आनंद लिया।
समिति की साधना शुक्ला, मनजीत भाटिया,नीतू ठाकुर,मंजू पाटीदार ने कहा कि इस साल सरकार ने भी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की बात कही है। इसी सिलसिले में ये आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक खेलों का न सिर्फ जमकर आनंद उठाया बल्कि बचपन की यादों को भी ताजा किया। इसी के साथ महिलाओं ने एक – दूसरे को तिल गुड़ खिलाकर मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी ।
समिति की साधना शुक्ला, नीतू ठाकुर व मनजीत भाटिया ने बताया कि 15 जनवरी को बड़े पैमाने पर कार्निवाल 2024 का आयोजन भी होगा।
इस मौके पर मीना बिनवानी, अंजू जोशी,श्रीमती कुकरेजा,सुषमा अग्रवाल,स्वाति वर्मा,स्वाति खनूजा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
Related Posts
February 11, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने की जब्ती/कुर्की की कार्रवाई
कई संस्थानों को किया गया सील।
इंदौर : करदाताओं से बकाया संपतिकर, व जलकर की राशि वसुल […]
November 29, 2021 इंदौर बीजेपी कार्यालय में ताबड़तोड़ बुलाई गई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, सीएम शिवराज भी हुए शामिल
इंदौर : स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर आयोजित पार्टी संगठन की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। सीएम […]
May 22, 2022 खजराना थाना प्रभारी की मानवीय पहल पर असहाय बुजुर्ग महिला व बेटी की मदद को आगे आए कई लोग
देश भक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को किया पुलिस थाना खजराना ने सार्थक।
इंदौर : पुलिस […]
June 30, 2019 पुरानी तस्वीर को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार- फलनीकर इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के मामले ने देशभर […]
July 5, 2021 गिनती के मिले नए संक्रमित, अबतक 18 लाख से अधिक सैम्पलों की हो चुकी है टेस्टिंग
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार- चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। संक्रमित […]
May 13, 2021 कोरोना संक्रमण में गिरावट का सिलसिला जारी, 16 फ़ीसदी से कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : प्रदेश व इंदौर में कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर आ रही है। प्रदेश स्तर पर […]
February 2, 2018 ‘डिजिटल इंडिया’’ में करें अपने प्रतिनिधि का डिजिटल मूल्यांकन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2 जुलाई 2015 को ‘‘डिजिटल इंडिया’’’ […]