अगले 3-4 दिन पूरीतरह बंद रहेगा इंदौर, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी होगी बाधित

  
Last Updated:  March 29, 2020 " 06:13 pm"

इंदौर : अगले तीन- चार दिन शहर के नागरिकों की अग्निपरीक्षा के होंगे। उन्हें हर कीमत पर घर में ही रहना होगा। शहर टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें नहीं खुलेंगी। पेट्रोल पम्प, किराना, सब्जी, दूध आदि की सप्लाई भी बाधित रहेगी। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया है।
ये निर्णय कलेक्टर कार्यालय में आहूत की गई उच्चाधिकारियों की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता सम्भागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने की। आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा और अन्य जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की।

पॉजिटिव मरीजों के पड़ौसी भी होंगे क्वारन टाइन।

बैठक में तय किया गया कि जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उन्हें सील करने के साथ पॉजिटिव मरीजों के परिजन और आस- पड़ोस के लोगों को भी क्वारनटाइन किया जाएगा। इन इलाकों में दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।

मजदूर वर्ग के लिए पूरे इंतजाम।

प्रशासन ने दावा किया है कि मजदूरों और गरीबों के पलायन को रोकने के लिए उनके रहने- खाने का प्रबंध राधास्वामी डेरे में किया जा रहा है। भूख और पैसों के अभाव में कोई पलायन करने को मजबूर न हो इसकी व्यवस्था की जा रही है। गरीब बस्तियों मे प्रशासन भोजन के पैकेट भी बँटवाएगा।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी गिरफ्तारी।

जिला प्रशासन ने आगाह किया है कि कोई भी घर से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। ऐसा करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें मैरिज गार्डन में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *