इंदौर : महाशिवरात्रि के पर्व पर अग्निबाण परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। अग्नेश्वर महादेव की पूजा- अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई इस भजन संध्या में शहर के हर आम और खास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी भजन गाकर शिवभक्ति का अलख जगाया।
अग्निबाण परिसर में संजोई गई शिव आराधना की इस महफ़िल में शहर के जाने- माने गायकों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में भजनों की सुरीली प्रस्तुति देकर माहौल शिवभक्ति से सराबोर कर दिया। भजनों की बानगी पर श्रद्धालु भी अपनी आवाज मिलाते देखे गए।
विजयवर्गीय पिता- पुत्र ने जमाया रंग।
शिव स्तुति के इस महायज्ञ में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उनके विधायक पुत्र आकाश ने भी भागीदारी जताई। पहले आकाश ने माइक थामकर सुमधुर भजन पेश किया। बाद में कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक भोलेनाथ की भक्ति का ये सिलसिला चलता रहा।
इस मौके पर बीजेपी- कांग्रेस के तमाम नेता, समाजसेवी, अधिकारी और विशिष्टजन उपस्थित रहे। अग्निबाण समूह की ओर से अतिथियों का स्वागत प्रबन्ध सम्पादक राजेश चेलावत ने किया।
Related Posts
June 9, 2021 सावधान…ज्यादा तेज गति से गाड़ी दौड़ाने वालों की पहचान करेगी लेजर स्पीड गन
इंदौर : राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा […]
February 2, 2025 जन सामान्य के कल्याण का है केंद्रीय बजट : मंत्री विजयवर्गीय
बजट में गरीब, नारी, युवा, अन्नदाता को केन्द्र में रखते हुए मध्यम वर्ग का भी रखा गया है […]
December 26, 2021 स्व. जलधारी के काव्य संग्रह ‘बनते- बिगड़ते रिश्ते’ का विमोचन
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब और मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ […]
April 26, 2021 वायु सेना के विमान से चार और ऑक्सीजन टैंकर भेजे गए जामनगर
इंदौर : भारतीय वायुसेना के C17 एयरक्राफ्ट द्वारा रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 4 खाली […]
December 2, 2022 पूर्वी क्षेत्र माहेश्वरी समाज का संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव
भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग, सजाई मनोहारी झांकी।
समाजसेवियों का किया गया […]
July 8, 2021 विभाजनकारी और अलगाववादी है दिग्विजय सिंह का मन्तव्य- नरोत्तम
भोपाल : इंदौर रवाना होने से पूर्व भोपाल में मीडिया कर्मियों से चर्चा में गृहमंत्री […]
March 25, 2023 कांग्रेस और विपक्ष के लिए ये झटका शुरुआत है
।। करंट इश्यू ।।
🔺कीर्ति राणा 🔺
लोकसभा से सदस्यता समाप्त किया जाना राहुल गांधी के […]