इंदौर : तुलसी नगर स्थित सरस्वती मन्दिर प्रांगण में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर राष्ट्र ध्वज को फहराने के बाद भारत माता की आरती की गई।इस मौके पर तुलसी नगर और आसपास की कॉलोनी की महिलाओं, बालिकाओं व छात्रों द्वारा नृत्य, देशभक्ति की कहानियां, गानों एवं काव्य पाठ की प्रस्तुतियां दी गई।
नन्हीं जान बचाने पर किया सम्मान।
तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस मौके पर झाड़ी में फेंकी एक अबोध बालिका की जान बचाने के लिए तुलसी नगर के युवा गौरव सिंह ठाकुर एवं कुबेर सिंह ठाकुर को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले समस्त प्रतिभागियों को भी तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के समापन पर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं आसपास के कॉलोनियों के रहवासियों, महिलाओं, बच्चों ने भाग लिया।
Related Posts
October 22, 2021 पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस […]
April 9, 2021 कोरोना नियंत्रण व उपचार की गाइडलाइन के अनुसार ही हो रेमडेसीवीर का उपयोग, दिशा- निर्देश जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले "रेमडेसीवीर इंजेक्शन" के उपयोग […]
October 17, 2020 डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […]
February 15, 2022 न्यायालय में जघन्य प्रकरणों में ठीक से पक्ष नहीं रखने पर 2 लोक अभियोजक निलंबित, 4 को नोटिस
भोपाल : महानिदेशक/ संचालक, लोक अभियोजन, अन्वे्ष मंगलम द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय से […]
July 12, 2025 टैरिफ की टकराहट में उलझा भारत – अमेरिका व्यापार समझौता, क्या बनेगी बात..?
🔺 के.के. झा 🔺
9 जुलाई 2025 तक जिस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की […]
December 16, 2021 अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण
इंदौर : बिजासान रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 54वें अ.भा.अखंड वेदांत संत सम्मेलन […]
August 2, 2020 शेष बची खुरचन कांग्रेस का कर देना चाहिए विसर्जन- मालू उमंग सिंघार ने ट्वीट के जरिए बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि "भारत के स्वतन्त्रता संग्राम से […]