इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे बदमाशों को रोकना एक युवक को महंगा पड़ा। बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। घायल युवक को तत्काल एमवायएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ये वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर में हुई। गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार करीब 6 बदमाश घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे थे। वहीं रहने वाले शिवम पिता शैलेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहा तो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम को परिजन तुरंत एमवायएच ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवम के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू के घाव पाए गए। संभवतः अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हुई।
सभी हत्यारे पकड़े गए।
वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी मनीष खत्री और एरोड्रम थाना प्रभारी अशोक पाटीदार मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान के बाद बदमाशों की पहचान कर उनकी घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। आरोपियों के नाम भोला मद्रासी, करण और 4 अन्य बताए गए हैं। भोला सूचीबद्ध बदमाश है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Related Posts
November 21, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना की स्थिति की समीक्षा, लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर, लॉकडाउन से किया इनकार
इंदौर : इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण के पुनः बढ़ रहे मामलों […]
September 8, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को मंजूरी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से […]
May 5, 2020 संकट का समय है पर जल्द उबर जाएंगे- प्रतिभा पाल इंदौर : नगर निगम की नई कमिश्नर प्रतिभा पाल का कहना है कि वे जब उज्जैन नगर निगम में थीं, […]
July 19, 2020 प्रधानमंत्री 5 अगस्त को जाएंगे अयोध्या, भूमिपूजन के साथ शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक […]
February 22, 2023 भारत सरकार के हेल्थ मिनिस्ट्री के पोर्टल लिंक के जरिए बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
इंदौर : भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर के पोर्टल लिंक […]
March 27, 2025 चेन स्नेचिंग की वारदातें करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राह चलते लोगों के साथ स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चेन स्नैचर […]
January 17, 2020 21 जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए रवाना होगी विद्यासागर एक्सप्रेस इंदौर : दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के बैनर तले 21जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए स्पेशल […]