देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कोरोना काल के बाद लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही लचर हुई कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो गया है। कानून हाथ में लेना आम बात हो गई है। इससे पहले अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कभी नहीं थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह से अनुरोध किया है की वे सड़कों पर उतारें और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधियों को पुलिस की ताकत दिखाएं।
उन्होंने कहा कि पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण 50 दिन के लॉक डाउन से सारे व्यापार व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गए हैं। लोग बीमारी के साथ रोजी-रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आपराधिक तत्वों की कारगुजारी से समाज में दहशत का माहौल है । राजानी ने एसपी से मांग की है कि वे समय रहते सख्त कदम उठाए और गुंडे- बदमाशों पर नकेल कसें।
Related Posts
December 25, 2019 भक्त और भगवान एक- दूसरे के पूरक हैं- आचार्य बालकृष्ण इंदौर : भक्ति में पाखंड और दिखावा ज्यादा दिन नहीं चलते। प्रभु तो अन्तर्यामी हैं, उनसे […]
December 21, 2021 गुम हुए 4 सौ से अधिक मोबाइल बरामद कर इंदौर पुलिस ने आवेदकों को किए सुपुर्द
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच […]
June 14, 2021 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सों ने किया थाली बजाओ प्रदर्शन
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मप्र के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन […]
July 28, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर कक्ष के बाहर दिया धरना, मध्य क्षेत्र में भी लेफ्ट- राइट का नियम खत्म करने की मांग की इंदौर : जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार से मध्यक्षेत्र को छोड़ शेष शहर में लेफ्ट- राइट का […]
November 17, 2020 पौने दो सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित मरीज, 2 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण पुनः अपना फन फैला रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और […]
May 12, 2021 राहत की खबर : संक्रमित मामलों में लगातार हो रही कमीं, ग्रोथ रेट में आ रही गिरावट
इंदौर : भयावह साबित हो रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अब इंदौर में कम होने […]
January 15, 2019 उपसभापति के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश इंदौर : सीएम कमलनाथ ने उपसभापति हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना की जांच के […]