रतलाम में एक ही परिवार के चार लोगों की तालाब में डूबने से मौत

  
Last Updated:  March 8, 2023 " 11:34 pm"

मृतका की 15 दिन पहले हुई थी शादी।

रतलाम : होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रतलाम से दर्दनाक खबर सामने आई। यहां स्थित डेलनपुर तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई।

भाइयों को डूबते देख उन्हें बचाने बहन और उसका पति भी कूद पड़े, चारों डूबे।

सूत्रों ने बताया कि डेलनपुर तालाब पर गांव के ही रहने वाले लखन और किशोर नामक दो भाई होली खेल रहे थे। इस दौरान उनकी बहन रूपा और उनके पति विनोद भी आसपास ही मौजूद थे। उसी दौरान लखन तालाब की मुंडेर से फिसल कर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए किशोर भी कूद गया। दोनों को डूबता देख बहन रूपा बाई से रहा नहीं गया। उसने भी तालाब में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने पति विनोद भी तालाब में कूद गया। चारों को तैरना नहीं आता था। इसके चलते एक के बाद एक चारों पानी में डूब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने चारों के शव गहरे पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। एक साथ चार लोगों डूबने से मौत होने पर डेलनपुर गांव में शोक व्याप्त हो गया।

15 दिन पहले ही हुई थी शादी।

ग्रामीणों ने बताया कि विनोद मूल रूप से ईशन धूनी गांव का रहने वाला था।रूपा से उसकी शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। रूपा होली का पर्व मनाने के लिए अपने गांव आई थी। इसी बीच रूपा से मिलने के लिए पति विनोद भी डेलनपुर पहुंच गया। वो तालाब पर नहाने पहुंचे थे और ये हादसा हो गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *