मित्र महोत्सव में खूब उड़ी पतंगें, देशी खेलों का छाया उल्लास

  
Last Updated:  January 14, 2024 " 10:44 pm"

आम से लेकर ख़ास सभी ने मकर संक्रांति पर महापौर के आयोजन में की शिरकत।

पतंगबाज़ी और देशी खेलों का उठाया लुत्फ।

संगठन मंत्री हितानंद शर्मा तुलसीराम सिलावट ने पतंगबाज़ी कर लड़ाएँ पेंच।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी की पतंगबाज़ी ।

इंदौर : पतंगबाज़ी,सितोलिया, रस्सी खेंच, नींबू रेस ,चेयर रेस ,गुल्ली डंडा,कबड्डी, खो – खो ये वो पारंपरिक खेल हैं जो अब आम तौर पर देखने या खेलने को नहीं मिलते लेकिन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित मित्र सक्रांति महोत्सव में इन देशी खेलों का अनूठा नजारा देखने को मिला। खास बात ये रही की आम हो या खास सभी ने इन पारंपरिक खेलों का परिवार सहित जमकर लुत्फ उठाया।

दरअसल, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी शहर में एक अनूठे प्रयास के जरिए मकर संक्राति को स्पेशल बनाने का प्रयास किया है। भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखने तथा इनमें वर्तमान पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मित्र संक्रांति महोत्सव का आयोजन दशहरा मैदान इंदौर पर बीते वर्ष से किया जा रहा है,उसी कड़ी में इस बार भी मकर संक्रांति पर रविवार को मित्र महोत्सव के तहत पतंगबाजी के साथ सभी देशी खेल जैसे गिल्ली डंडा, सितोलिया, रस्सा ख्रेंच, कबड्डी, नींबू रेस, मटकी फोड़, रस्सी कूद, रुमाल झपट्टा और चेयर रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। महोत्सव में फूड स्टॉल भी लगाए गए थे वहीं सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे बटुकों के शंखनाद के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव , प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा,केबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट, सुदर्शन गुप्ता,जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़ ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस मौके पर महापौर भार्गव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शहर के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन सकारात्मक क्रांति का है। आज से ही समाज में शुभ कार्य शुरू होते हैं। सूर्य नई ऊर्जा के साथ परिवर्तन लाता है।

महापौर की पहल से देशी खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा की देशी खेल अब देखने को नहीं मिलते लेकिन महापौर भार्गव की इस पहल से इन खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

हर घर में दस दीपक रोशन करें।

प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि सालों से हम जिस बात को सुनते आएँ है वो आज पूरी होने जा रही है। भगवान राम अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसलिए सभी को अपने घरों में कम से दस दीपक लगाकर त्योहार की तरह इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनना है।

आसमान में लहराई पतंगे।

मंचीय कार्यक्रम के बाद महापौर सहित संगठन मंत्री हितानंद और केबिनेट मंत्री ने भार्गव ने पतंगबाज़ी का लुत्फ उठाया। महापौर ने नीबू रेस और मटकी फोड़ में भी हाथ अज़माया।कार्यक्रम में देरी से पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी महापौर भार्गव के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लिया।बड़ी तादाद में आम नागरिक अपने परिवार के साथ दशहरा मैदान पहुंचे और विभिन्न देशी खेलों में भागीदारी जताने के साथ लजीज व्यंजनों का भी मजा लिया। आसमान में उड़ती सैकड़ों पतंगें मकर संक्रांति के उल्लास की बानगी दे रहीं थी।

राम लीला का भी किया गया मंचन।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम लीला का मंचन था जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मोज़ूद रहे वहीं महिलाओं का हल्दी – कुमकुम का आयोजन भी शाम तक जारी रहा।

कार्यक्रम के अंत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महिलाओं के द्वारा आयोजित किए गये विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *