“`श्रीकृष्ण तो है मित्रता का अद्वितीय पर्याय।
सुदामा के कठिन समय में जो बने प्रतिक्षण सहाय॥
श्रीकृष्ण तो है मित्रता का मार्गदर्शक स्वरूप।
अप्रत्यक्ष रूप से भी जो निभाए सदैव सखा का रूप॥
मित्रता तो करती सुख-दु:ख को सहर्ष स्वीकार।
श्रीकृष्ण ने निभाई ऐसी मित्रता जिसकी होती जय-जयकार॥
मित्रता तो देती अपनेपन का हरपल एहसास।
सच्चे मित्र कभी नहीं बनाते अपने मित्र का उपहास॥
मित्रता निर्वहन में श्रीकृष्ण अपना भगवान स्वरूप भुला बैठे।
देवताओं में भय व्याप्त हो गया की कहीं सखा को तीनों लोक न दे बैठे॥
मित्रता नहीं जानती ऊच-नीच और जाति- पाति
सच्चे मित्र तो अवगुण दूर कर देते केवल ख्याति॥
श्रीकृष्ण तो जानते थे सुदामा का अभाव।
पर सहज-सरल समर्पित मित्र का था उनका स्वभाव।।
सच्चे मित्र तो करते अपना सर्वस्व समर्पित।
विषम परिस्थितियों में नहीं होने देते तनिक भी भ्रमित॥
मित्र से संवाद सुलझाते मन के अनेक विवाद।
मित्रता से तो बढ़ता जीवन जीने का स्वाद॥
डॉ. रीना कहती, जीवन में श्रीकृष्ण जैसा सखा बनाए।
जिसके होने से भवसागर की नैया भी तर जाए॥“`
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
September 25, 2021 डायल- 100 की सेवा अब सोशल मीडिया के जरिए भी उपलब्ध होगी
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा अपनी त्वरित आपातकालीन सहायता के लिए देश […]
November 22, 2021 पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने पर लोगों ने किया सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर : शहर के सफाईकर्मी, नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम […]
January 17, 2021 डॉ. दीदी अदिति ने बच्चों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां, किया पतंग का वितरण
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति सिंघल (डॉ. दीदी) ने मकर […]
March 5, 2023 भैरव घाट में बेकाबू बस खाई में गिरी,दो यात्रियों की मौत, कई घायल
इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू […]
February 16, 2023 फर्जी टीटीई बनकर लोगों के मोबाइल व एटीएम कार्ड उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर, उज्जैन के अलावा कई राज्यों में आरोपी ने धोखाधड़ी करना कबूला।
इंदौर: फर्जी […]
April 26, 2021 लोकोपकार सेवा वाटिका मरीजों के परिजनों को बांट रही भोजन के पैकेट
इंदौर : कोरोना महामारी की विकरालता ने शहर के अनेक परिवारों में हाहाकार मचा रखा है। अनेक […]
September 27, 2020 22 फीसदी के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने शनिवार को पौने पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया। ग्रोथ रेट भी […]