चंद्रयान -3 की लैंडिंग की सफलता के लिए वीएचपी ने किया यज्ञ

  
Last Updated:  August 23, 2023 " 09:14 pm"

नई दिल्ली : आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान – 3 की लैंडिंग की सफलता हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां देकर ईश्वर से चंद्रयान की चहुँमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई।

श्री बंसल ने कहा, हमें इस बात पर गर्व है कि इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। सभी 140 करोड़ देशवासियों के साथ सम्पूर्ण विश्व आतुरता के साथ उस अनुपम व गौरवशाली पल को निहारने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमारे विद्वान व ऋषि तुल्य वैज्ञानिकों ने हम सबके लिए इस पल को लाइव दिखाने का विशेष प्रबंध किया है। लगता है कि अब ‘चंदा मामा दूर के..’ वाली कहावत को हमारे वैज्ञानिक चलता करने वाले हैं। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई जीव जंतु तक नहीं मिला, वहाँ हमारा तिरंगा लहराएगा। इस अभियान में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सामिल सभी वैज्ञानिक साधुवाद के पात्र हैं। उनके अथक परिश्रम को नमन्…।

हवन कार्यक्रम में आर्य समाज संत नगर के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सूद , वरिष्ठ सदस्य डॉ. वरुण कुमार, अरुण होरा व श्रीमती रुचि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-नगर कार्यवाह संजय सिकरिया,टेकराज,अनिल शर्मा, छोटे लाल व नन्हें मुन्ने मास्टर केशव के अतिरिक्त अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *