प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

  
Last Updated:  June 24, 2023 " 09:25 pm"

गांधी परिवार और राहुल गांधी पर बिना नाम लिए साधा निशाना।

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी नें बुद्धिजीवियों को संबोधित कर किया संवाद।

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार 24 जून को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई। उन्होंने एबी रोड स्थित होटल श्रीमाया सेलिब्रिटी में सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित करते हुए उनसे चर्चा की।स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार की बीते 09 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा आज देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है।

कोविड महामारी का मुकाबला अपने दम पर किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में ब्रॉडबैंड की संख्या पहले बेहद कम थी परंतु आज 85 करोड़ ब्रॉडबैंड है। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। जेट इंजन अब भारत में बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इकोनॉमी में भी भारतीयों का अहम योगदान है। आज अमेरिका में 40 लाख हिंदुस्तानी काम करते हैं। 2 लाख 70 हजार भारतीय छात्र वहां पढ़ाई करते हैं ,अमेरिका में लाखों नौकरियों का सृजन भारतीय कंपनियों ने किया। हमने उपलब्धि के दौर में भी विनम्रता नहीं छोड़ी। कोविड-19 में 140 करोड लोगों की चिंता की। वैक्सीनेशन के लिए किसी देश के आगे हाथ नहीं फैलाए बल्कि खुद वैक्सीन का निर्माण किया और विश्व में कई छोटे-छोटे देशों को भी वैक्सीन देने का कार्य किया। देश में 10 करोड़ परिवारों को शौचालय मुहैया करवाए।देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक बढ़ी है। पीएम मोदी के कार्यकाल में इसरो द्वारा 200 सैटेलाइट लॉन्च किए गए।

अमेठी में 80 फीसदी घरों में नहीं थी बिजली।

स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार और खासकर राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि मेरी लोकसभा क्षेत्र में 98% ग्रामीण क्षेत्र आता है। एक परिवार ने 50 साल तक राज किया।फिर भी 80% लोगों के पास बिजली नहीं थी। लाखों लोगों के पास घर नहीं थे। हमने वहां गांव – गांव बिजली पहुंचाने और बेघरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपने जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए आभार व्यक्त करने मैं यहां आई हूं।

प्रबुद्धजनों के साथ इस संवाद कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,आईडीए, अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *