इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन के चलते इंदौर शहर के निवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्हें ताजी हरी सब्जी प्रदाय करने का निर्णय लिया है। इसके तहत किसानों से सब्जी एकत्रीकरण एवं पैकेजिंग के लिए विनमय मैरिज गार्डन राला मंडल चौराहा, कारमेल कान्वेंट स्कूल खंडवा रोड, चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट खंडवा रोड, चौखी ढाणी खंडवा रोड, विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च कॉलेज ग्राम उमरीखेड़ा खण्डवा रोड, शुभदी आयुर्वेदिक होस्टल खंडवा रोड, श्रीकुंज मैरिज गार्डन तेजाजी नगर बायपास रोड रालामंडल, स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट टोल टैक्स के पास खंडवा रोड, ग्रैंड शहनाई मैरिज गार्डन तेजाजी नगर बायपास रोड रालामंडल क्षेत्र और जेजे पब्लिक स्कूल खंडवा रोड को अधिग्रहित कर सचिव कृषि उपज मंडी इंदौर के आधिपत्य में सौंप दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन होने पर महामारी अधिनियम-1897 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घर- घर पहुंचाई जाएगी सब्जी।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने किराना सामान के साथ ही हरी सब्जी घर- घर पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके तहत सब्जी के पैकेट दुकानदारों को मुहैया करवाए जाएंगे। दुकानदार को ये पैकेट 140 रुपए में दिए जाएंगे। दुकानदार 150 रुपए में इन्हें लोगों को घर पहुंच सेवा के जरिये उपलब्ध करवाएगा। प्रत्येक पैकेट में साढ़े तीन किलो सब्जी होगी।
Related Posts
January 17, 2022 घर ही होगा बच्चों का स्कूल, रेडियो और व्हाट्सएप से मिलेंगे पढाई के टिप्स
इंदौर : मध्यप्रदेश के शालेय विद्यार्थियों का दैनिक रुटीन सोमवार, 17 जनवरी से कुछ बदला […]
December 7, 2020 एसडीईआरएफ का मनाया गया 74 वा स्थापना दिवस, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : एसडीईआरएफ का 74 वा स्थापना दिवस समारोह रविवार को संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा के […]
November 15, 2021 बाबासाहब पुरंदरे के निधन से इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया है- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेखक, इतिहासकार और रंगमंच के विराट व्यक्तित्व […]
January 9, 2022 संसद भवन के 4 सौ कर्मचारी पाए गए संक्रमित, सुप्रीम कोर्ट के 4 जज भी निकले पॉजिटिव
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। […]
December 8, 2021 वरिष्ठ पत्रकार सरमन नगेले केपी नारायणन पुरस्कार से नवाजे गए
भोपाल : मप्र में डिजिटल मीडिया को स्थापित करने में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार […]
February 23, 2022 22 साल से भटक रही बुजुर्ग महिला को कलेक्टर ने दिलाया दुकान का कब्जा
इंदौर : 22 साल से इंसाफ के लिए भटक रही बुजुर्ग विधवा महिला की कलेक्टर मनीष सिंह ने मदद […]
June 4, 2020 बारिश के बीच रातभर तैनात रहे विद्युत कर्मचारी, सैकड़ों शिकायतों का किया निराकरण इंदौर : निसर्ग तूफान को लेकर विद्युत वितरण कम्पनी की पूर्व तैयारियों के चलते […]