नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली की शराब नीति मामले में 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने केदिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर बाद उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था। अरविंद केजरीवाल ने सरेंडर करने से पहले राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। वे आम आदमी पार्टी के दफ्तर भी पहुंचे।
उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को भावुक संदेश देते हुए कहा, “पता नहीं जेल से कब वापस आऊंगा; वहां मेरे साथ जाने क्या-क्या करेंगे। मेरी चिंता मत करना और दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहना।”
दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर की गई न्यायिक हिरासत की मांग को स्वीकार कर लिया, क्योंकि वह अंतरिम जमानत पर थे। राउज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज ने केजरीवाल के आत्मसमर्पण के बाद यह फैसला सुनाया।
Related Posts
May 19, 2021 कोरोना संक्रमण का लगातार गिर रहा है ग्राफ, हालात में नजर आने लगा है सुधार
इंदौर : प्रशासन की सख्ती और जनता कर्फ्यू का असर अब दिखाई देने लगा है। कोरोना संक्रमण का […]
September 1, 2023 राजपूत समाज को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी देने वाले दल की ही बनेगी सरकार
राजपूत करणी सेना ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में स्वराज केसरिया स्वाभिमान […]
August 12, 2023 पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी हासिल करें उकृष्टता
असफलता को बनाएं सफलता की सीढ़ी
पीआईएमआर में न्वप्रवेशित छात्रों के दीक्षारंभ समारोह […]
June 6, 2021 हातोद में सर्वसुविधायुक्त 30 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष पहल पर इंदौर जिले के हातोद में […]
January 14, 2022 अब टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं होंगे बच्चे
इंदौर : स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) के बिना शाला में प्रवेश नहीं दिये जाने के संबंध […]
March 19, 2024 इंदौर जिले के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम
दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनेंगे रेलिंग वाले रैंप।
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं […]
November 20, 2020 डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर- परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे छठ व्रतधारी
इंदौर : छठ महापर्व के तीसरे दिन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों - महू, राऊ, पीथमपुर, […]