अमेरिका में राम लला की प्रतिष्ठा की भारतवंशियों ने मनाई खुशी

  
Last Updated:  January 23, 2024 " 04:42 pm"

नगर निगम के राजस्व प्रभारी के भतीजों ने भी टेक्सास में आयोजित की शोभायात्रा।

न्यूयार्क का टाइम स्क्वेयर भी प्रभु श्रीराम के रंग में रंगा नजर आया।

न्यूजर्सी व अन्य राज्यों में भी मनाए गए उत्सव।

इंदौर : ग्वालियर के ऋषि सिंह और गौरांग सिंह ने अमेरिका, टेक्सास के डेलिस शहर में भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में सहभागिता जताते हुए भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान वहां रहने वाले भारतीय लोगों के साथ ही विदेशी भी भगवा रंग में रंगे नजर आए। भरतवंशियों की बहुलता वाले स्टेट न्यूजर्सी में दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। वहीं न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम स्क्वेयर पर भी प्रभु श्रीराम के कट आउट और भगवा ध्वज सजाए गए थे।

दरअसल गौरांग और ऋषि दोनों नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान, गुड्डू के भतीजे हैं। राजस्व प्रभारी चौहान ने बताया कि अमेरिका में रहने के बाद भी दोनों बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं और समय समय पर सनातन धर्म से जुड़े कार्य करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे भारतवंशियों में भी राम लला के श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित होने को लेकर जबरदस्त उत्साह था। न्यूजर्सी में रहने वाली अमेरिकी भारतीय रेखा वासुदेव ने बताया कि अयोध्या में राम लला की प्रतिष्ठा का वहां मंदिरों में लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान भजन पूजन के साथ लोगों ने भगवा पताकाएं लहराते हुए जय सियाराम का जयकारा लगाया। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया। इसी तरह अमरीका के अन्य राज्यों में भी भरतवंशियों ने राम के मंदिर में विराजमान होने का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *