इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सतत बढ़ रहा है। प्रतिदिन साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं मौतों का सिलसिला भी जारी है। हालांकि 23 फीसदी तक पहुंचा संक्रमण,बीते दो दिनों से 15- 16 फीसदी के आसपास दर्ज हो रहा है। अब तक इंदौर में तीन लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।इनमें से 8 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं।
469 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
बुधवार को 2431 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे। 3125 सैम्पलों की जांच की गई। 2642 निगेटिव पाए गए। 469 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।13 रिपीट पॉजिटिव पाए गए। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो 302182 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें 24475 संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये भी है कि 79 फीसदी लोग संक्रमण से मुक्त होने में सफल रहे हैं।
फिर 7 मरीजों की मौत।
हैरत की बात है कि प्रशासन मौत के सही आंकड़े जारी करने की बजाय प्रतिदिन एक निश्चित संख्या ही बता रहा है। बुधवार को भी उसने 7 मरीजों की मौत की पुष्टि की। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 572 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। आज तक की औसत मृत्यु दर का आकलन करें तो वह 2.34 फीसदी निकलकर आती है। देश और प्रदेश की मृत्यु दर से ये आज भी ज्यादा है।
152 मरीजों को दी गई छुट्टी।
बुधवार को कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाले 152 मरीजों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक 19370 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।4533 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।
Related Posts
December 12, 2022 स्व. महेंद्र बापना की स्मृति में 161 मीडियाकर्मियों को वितरित किए गए हेलमेट
वाहन दुर्घटना में जान बचाने का एकमात्र विकल्प हेलमेट।
इंदौर : शहर में प्रतिवर्ष 540 […]
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
February 15, 2024 आईएएस और महिला अधिकारी के फर्जी चैट स्क्रीन शॉट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अफसरों को निशाना बनाकर सरकार की छबि खराब करने वाले पकड़ाए।
कर्मठ अफसरों को बदनाम […]
March 27, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदकों को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाए 1लाख 41 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की 05 शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदकों के 1 लाख 41 […]
February 26, 2021 सिकलीगरों के अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार व सामग्री की गई जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स बनाने वाले सिकलीगरों के नवलपुरा, बड़वानी के […]
November 15, 2021 इंदौर की मराठी भाषी संस्थाओं ने बाबासाहब पुरंदरे को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : शिवशाहीर बाबा साहेब पुरंदरे के अवसान से इंदौर में भी उनके चाहने वालों में शोक […]
May 20, 2021 गुरुवार को इंदौर आएंगे सीएम शिवराज, संभाग के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 20 मई को इंदौर प्रवास पर आएंगे। भोपाल से […]