शराब के नशे में कार चलाते हुए एक्टिवा सवार दो लोगों को मारी थी टक्कर, दोनों की हो गई थी मौत।
यशवंत निवास रोड पर रानी सती गेट के पास हुई थी घटना।
इंदौर : इंदौर के राणी सती गेट के पास यशवंत निवास रोड पर नशे में कार चलाते हुए दो लोगों की जान लेने और दो को घायल करने वाले आरोपी को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। पहले पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया था, बाद में जब मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस की किरकिरी होने लगी तो आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
बता दें कि, देर रात शराब पीकर लौट रहे आरोपी अजीत लालवानी ने एक्टिवा को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें एक्टिवा सवार पिता-बेटे की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।
आरोपी अजीत लालवानी शराब कारोबारी है। हादसे के बाद वह विदेश भागने की फिराक में था। उसे पुलिस ने उज्जैन के फ्रीगंज चौराहे से रात्रि करीब 2 बजे गिरफ्तार किया। उसपर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
Related Posts
January 12, 2024 नाबालिग बालिका को बहला – फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को ले जाकर उसके साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 […]
April 26, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 718 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने का सिलसिला सतत जारी है, हालांकि ग्रोथ रेट 17 […]
November 18, 2023 ट्रेनों में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें..
डीआरएम रजनीश कुमार ने यात्रियों से की अपील।
ऐसा करने पर जुर्माना व जेल की सजा दोनों […]
September 10, 2020 मास्क नहीं लगाने वालों पर स्पॉट फाइन कर वसूली गई ढाई लाख से अधिक राशि इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु […]
September 9, 2022 सामान के पैसे मांगने पर बदमाशों ने व्यापारी और उसके बेटे के साथ की मारपीट
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदार के कर्मचारी के साथ मारपीट और चाकूबाजी का मामला […]
January 21, 2017 ब्रेकअप के बाद लड़कियां नहीं लगा सकतीं रेप का आरोप : हाई कोर्ट मुंबई। बॉम्बे High Court ने कहा है कि लड़की जब वयस्क और पढ़ी-लिखी हो, तो उसे शादी से […]
October 11, 2024 नवरात्रि की महाअष्टमी पर इंदौर प्रेस क्लब में किया गया हवन – पूजन
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व और महाष्टमी के मौके पर गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब स्थित […]