इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र को निर्णायक बढ़त

  
Last Updated:  July 17, 2022 " 02:42 pm"

विजयवर्गीय – मेंदोला समर्थक चंदू शिंदे वार्ड 22 से चुनाव हारे।

इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। उसके महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख से भी अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक, दो, चार और राऊ से पुष्यमित्र को खासी बढ़त मिली। करीब 70 वार्डों में भी बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

बीजेपी के कद्दावर नेता चंदू शिंदे चुनाव हारे।

ज्यादातर वार्डों में भले ही बीजेपी चुनाव जीत रही हो, लेकिन क्षेत्र क्रमांक दो में उसे करारा झटका लगा है। वार्ड 22 से उसके बड़े नेता चंदू शिंदे चुनाव हार गए हैं।कांग्रेस के राजू भदौरिया ने उन्हें 1760 वोटों से हराया। शिंदे कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के कट्टर समर्थक हैं। वार्ड 21 में कांग्रेस के चिंटू चौकसे भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के गणेश गोयल से है।

मुस्लिम वार्डों में जीत रही कांग्रेस।

कांग्रेस को मुस्लिम वार्डों से अच्छे वोट मिले। उसके पार्षद प्रत्याशी भी इन वार्डों से जीत रहे हैं। वार्ड 8 से अनवर दस्तक की पत्नी जीत गई हैं।वार्ड 10 से कांग्रेस की विनितिका यादव भी चुनाव जीत गई हैं।

बीजेपी से अबतक ये जीते।

वार्ड 3 से शिखा दुबे जीती।
वार्ड 4 से बरखा नितिन मालू जीती।
वार्ड 5 से निरंजन वर्मा जीते।
वार्ड 6 से संध्या यादव जीती।
वार्ड 7 से भावना मनोज मिश्रा जीती।
वार्ड 14 से अश्विनी शुक्ला जीते।
वार्ड 47 से नंदू पहाड़िया जीते।
वार्ड 66 से कंचन गिदवानी जीती।
वार्ड 70 से भारत रघुवंशी जीते।
वार्ड 77 से प्रियंका चौहान जीती।
वार्ड 80 से प्रशांत बडवे जीते।
वार्ड 81 से बबलू शर्मा जीते।
वार्ड 83 से कमल लड्ढा ने जीत दर्ज की।

नोट – ये आकलन रुझानों के आधार पर है। अधिकृत घोषणा होना शेष है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *