250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण भी किया गया।
इन्दौर : दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर दहन किया जाने वाला 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मैदान पर बनकर तैयार है।सलवाडिया ने कहा कि ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर हजारों धर्मप्रेमी जनता की उपस्थिति में दशहरा महापर्व पर रावण का दहन किया जाएगा।
कलाकार लक्की सलवाडिया, धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर, मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रात दिन की कड़ी मेहनत से रावण के पुतले का निर्माण किया गया है।
संस्था के नारायण सिंह यादव,सुरेश मिंडा,प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी, जितेन्द्र रावरिया, राजाराम बोरासी, जीतेश शाह, सागर सलवाडिया भी अपना योगदान दे रहे हैं।
गेरा परिवार एवं खेमा इंडस्ट्री द्वारा दशहरे पर रावण के पुतले पर चलने वाली रंगारग आतिशबाजी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।
Related Posts
May 16, 2021 पुलिस ने जब्त की कार में रखी 60 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के सहयोग से अवैध शराब के कारोबार में […]
March 7, 2025 केंद्रीय वित्त आयोग ने उद्योग और कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों से की चर्चा
इंदौर : सोलहवें केंद्रीय वित्त आयोग ने निर्यात भवन पीथमपुर में उद्योग एवं व्यापार […]
May 23, 2024 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई है नई शिक्षा नीति: प्रो. श्रीवास्तव
इंदौर : एक राष्ट्र, एक शिक्षा नीति' से राष्ट्र के उत्थान के साथ विद्यार्थियों के […]
February 13, 2024 गीता भवन में मिर्गी रोगियों के लिए आयोजित किया गया शिविर
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मिर्गी के मरीजों का परीक्षण।
मिर्गी रोग से जुड़ी […]
December 15, 2020 कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 9 फीसदी के नीचे आया ग्रोथ रेट…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब 4 सौ से साढ़े 4 सौ के बीच सामने आ रहे हैं। सोमवार को […]
January 26, 2024 पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को दें…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से किया […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]