ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किया सराहनीय कार्य

  
Last Updated:  March 31, 2024 " 10:32 pm"

नाबालिग लड़की को बलपूर्वक बाइक पर बिठाकर ले जा रहे लड़कों को ट्रैफिक जवानों ने पीछा कर पकड़ा।

आरोपियों को खजराना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इंदौर : नाबालिग लड़की को जबरन बाइक पर बिठा कर ले जा दो युवकों को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए धर – दबोचा।नाबालिग लड़की ने ट्रैफिक पुलिस को इशारा कर मदद मांगी थी। दोनों आरोपियों को खजराना पुलिस के हवाले किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार, 31 मार्च 2024 को शाम 18:30 बजे सूबेदार बृजराज अजनार और टीम खजराना चौराहा पर यातायात प्रबंधन और व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से निकली मोटरसाइकिल पर दो लड़के जिनके बीच में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बैठी थी, ने यातायात सम्भाल रहे आरक्षक की ओर इशारा कर मदद मांगी।उसने आरक्षक विजय जाटवाल और सूबेदार बृजराज अजनार को बताया कि मोटर साइकिल पर बैठी लड़की मदद का इशारा कर रही है। इसपर सूबेदार अजनार ने तत्काल अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया उनकी बाइक को बंगाली ब्रिज कट की ओर रोक लिया। रोकने के तुरंत बाद बाइक पर पीछे बैठा लड़का भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा गया। उसके तुरंत बाद बाइक चला रहा लड़का भी दौड़ लगाकर भागने लगा, उसे भी 300 मी दौड़ लगाकर सूबेदार ब्रजराज अजनार और आरक्षक विजय जाटवाल द्वारा पीछा कर पकड़ा गया।

नाबालिग लड़की ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रही थी तभी एक लड़का आया और बोला बहन यहा मत खड़े रहो मैं तुमको आगे छोड़ देता हूं। मै गाड़ी के पास आई तब तक एक और लड़का आया और मुझे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और मेरा फोन भी छीन लिया। इसी दौरान मैंने ट्रैफिक वाले भैया को इशारा कर मदद मांगी।

इस बीच मौके पर खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी लड़कों की करतूत का पता लगते ही भीड़ ने उनकी कुटाई शुरू कर दी। सूबेदार ब्रजराज अजनार, आरक्षक विजय, आरक्षक उधम सिंह और आरक्षक ब्रज भूषण ने बमुश्किल दोनों आरोपी लड़कों को भीड़ से निकालकर पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया। पुलिस थाना खजराना द्वारा पूछताछ व जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *