इंदौर : सराफा कारोबारी की दुकान से सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स चुरा ले जाने वाले आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों ने बिना नम्बर की टू व्हीलर का उपयोग कर दुकान की रैकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था।
आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टू व्हीलर वाहन तथा चोरी की गई 09 सोने की अंगुठिया बरामद की गई। आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई कर पकड़े गए इन आरोपियों के नाम (1).गौरव सिंह चौहान निवासी इंन्द्रानगर मांगलिया इंदौर, (2).सत्यम सिंह चौहान निवासी इन्द्रा नगर मांगलिया इंदौर एवं (3).अन्य एक नाबालिग होना बताए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि जल्दी पैसा कमाने की चाहत में सुनियोजित तरीके से प्लान बनाकर साथियों के साथ मिलकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था । दिनांक 11.08.2023 को परदेशीपुरा क्षेत्र में राणी सती ज्वेलर्स नाम की दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने आरोपी गौरव दुकान के अंदर गया। महिला दुकानदार को बातों में उलझाया और बातचीत करते- करते सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स लेकर दुकान से भाग गया और दुकान से कुछ दूरी पर खड़े अपने साथियों के साथ बिना नम्बर के दो पहिया वाहन पर बैठकर फरार हो गया । उक्त बाक्स में सोने की 09 अंगुठिया थी जिसके संबंध में फरियादी द्वारा थाना परदेशीपुरा इंदौर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि की पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपियों से चोरी के सोने के आभूषण खरीदने वाले सुनार (4).अंशुल सोनी निवासी सेटेलाइट कॉलोनी इंदौर को भी गिरफ्तार कर चोरी की अंगूठियां बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों से संपत्ति संबंधी घटनाओं के संबंध में पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है।








