मुख्यमंत्री को समिति सौंपेगी रिपोर्ट।
तीन दिन में समिति सौंपेगी जांच रिपोर्ट।
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल स्थित जनजातीय विकास योजनाएँ संचालनालय में सोमवार 4 बजे के लगी आग के भीषण स्वरूप लेने और छठी मंजिल तक पहुंचने के कारणों की जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बताया गया कि आग शार्ट सर्किट से लगी और ए.सी. का कम्प्रेसर फटने से तेजी से फैलती गई।
उच्च स्तरीय जाँच समिति में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एडीजी फायर आशुतोष राय को शामिल किया गया है। समिति जाँच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री चौहान को सौंपेगी। समिति को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
बता दें कि सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए मंत्रालय फायर स्टेशन के 5, नगर निगम के 4, सीआईएसएफ (बीएचईएल) के 2 दमकल वाहनों के अतिरिक्त मण्डीदीप, रायसेन के 7 एवं वर्धमान इण्डस्ट्री का एक दमकल वाहन जुटे हुए थे। ऑर्मी के 2 फायर फायटर और 8 से 10 वाटर बाउजर भी आग बुझाने में लगे थे। इसके अलावा
एनडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएचईएल की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।
Related Posts
September 6, 2021 पत्रकारों को नहीं देना पड़ेगी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई राशि, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : पत्रकार बीमा योजना के तहत इस बार भी प्रीमियम की वही राशि पत्रकारों को भरना […]
December 21, 2022 चुनावी मूड और मोड में आ जाएं कार्यकर्ता
विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक में बोले बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे
इंदौर : हाल ही […]
April 1, 2021 दूध के भाव में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि
इन्दौर : मध्यप्रदेश दूध व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगलाल […]
May 8, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पत्रकार साथियों की हरसंभव मदद कर रहा है इंदौर प्रेस क्लब इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की नई प्रबन्धकारिणी कोरोना महामारी से पैदा हुई संकटकालीन […]
September 20, 2023 राजेंद्र नगर क्षेत्र में निकाली गई गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा
20 से भी अधिक संस्थाएं मिलकर मना रही हैं सार्वजनिक गणेशोत्सव।
इंदौर : राजेंद्र नगर […]
May 22, 2023 24 से 26 मई तक आयोजित होगा मालवा किसान मेला
इंदौर के कृषि महाविद्यालय में होगा मेले का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, […]
February 15, 2022 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 4 बदमाश पकड़े गए, 4 एक्टिवा बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी […]