अहमदाबाद : मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। हालांकि उन्हें हाथों हाथ जमानत भी मिल गई।
बोले थे राहुल सारे चोरों के नाम मोदी कैसे..?
2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सारे चोरों के नाम मोदी कैसे..? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय की मानहानि की है। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सूरत की सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि आप क्या कहना चाहते हैं तो राहुल गांधी ने कहा मैं तो हमेशा करप्शन के खिलाफ बोलता हूं। मैंने किसी के खिलाफ जानबूझकर नहीं बोला। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।
सीजेएम कोर्ट ने राहुल को जमानत देते हुए सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड भी कर दिया है। राहुल गांधी इस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं। अगर उन्हें वहां राहत नहीं मिली तो जेल जाने के साथ लोकसभा की सदस्यता से भी उन्हें हाथ धोना पड़ सकता है।
Related Posts
March 22, 2017 EVM छेड़छाड़ मामला-सुप्रीम कोर्ट 24 मार्च को करेगा सुनवाई ईवीएम से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सर्वोच्च […]
January 16, 2023 दो दिवसीय अखिल भारतीय नेतृत्व समागम 16 जनवरी से
200 उच्च शिक्षा संस्थानों के 600 प्रतिनिधियों सहित कुल एक हजार प्रतिनिधि करेंगे समागम […]
November 21, 2017 डॉक्टर से 7 लाख का हफ्ता लेते नवभारत का मार्केटिंग मैनेजर गिरफ्तार 4 दिनों की पुलिस कस्टडी, आरोपी के साथी की तलाश जारी
कल्याणः एक स्थानीय डाक्टर से 7 लाख […]
December 11, 2021 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सम्पन्न हुई लोक अदालत, 384 प्रकरण किए गए निराकृत
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लोक अदालत शनिवार 11 […]
January 14, 2023 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD ड्रग्स" तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल (कुल […]
February 2, 2023 मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ने पर इंदौर को मिलेंगे 192.24 करोड़
इंदौर : इंदौर में अब प्रदेश स्तर पर मेडिकल के छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कर […]
October 31, 2020 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल, साड़ियां और भोजन के पैकेट
इंदौर : ईद मिलादुन्नबी पर खुशियों से सारे घर चहक उठते हैं।हर घर में ईद की रौनक होती है। […]