इंदौर : दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों से लौट रहे लोग हमारे देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के फैलने का जरिया बन गए हैं। हैरत की बात है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बावजूद विमानतलों पर बाहर से आ रहे यात्रियों की जांच और आइसोलेशन को लेकर ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। मप्र में अभी तक नए वेरिएंट का कोई भी मरीज नहीं मिला है पर प्रदेश सरकार इसे लेकर चिंतित हो गई है। उसने ऐहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है।
विदेशों से आनेवाले यात्रियों की होगी आरटीपीसीआर जांच।
प्रमुख सचिव सुलेमान ने निर्देश दिए कि विदेश से आने वाले यात्रियों की विमानतलों पर आरटीपीसीआर जांच की जाए। अधिकतम 6 घंटे में यात्रियों को टेस्ट रिपोर्ट दे दी जाएगी, तब तक यात्रियों को विमानतल पर ही रहना होगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यात्री को विमानतल से सीधे अस्पताल भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव भी आती है तो यात्री को 7 दिन तक घर मे क्वारनटाइन रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग उनकी 7 दिनों तक निगरानी करेगा। दिए गए निर्देशों का अनुपालन तत्काल करने की हिदायत भी प्रमुख सचिव ने दी है।
Related Posts
September 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति, मीडियाकर्मियों ने किया पूजन व महाआरती
इंदौर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में भी पं. धीरेंद्र राजौरिया के […]
August 15, 2021 बम्बई बाजार की घटना के जिम्मेदार तत्वों पर हो कड़ी कार्रवाई, कायम रहे सद्भाव, संवाद बैठक में बोले समाज के प्रबुद्धजन
इंदौर : बम्बई बाजार में एक दिन पूर्व कतिपय तत्वों द्वारा एक परिवार की दो युवतियों के […]
August 14, 2024 दीक्षारम्भ समारोह में छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए किया गया प्रेरित
पीआईएमआर में नव प्रवेशित छात्रों का हुआ दीक्षारम्भ।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
March 1, 2022 अपने बच्चों से मातृभाषा में ही करें बात, परिसंवाद में बोले वक्ता
इंदौर : दक्षिण- मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के […]
August 7, 2021 खेल रत्न पुरस्कार राजीव गांधी के नाम पर होना समझ से परे, ध्यानचंद का नाम देना सराहनीय- नरोत्तम
इंदौर : खेल रत्न पुरस्कार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम देकर पीएम मोदी ने बेहद […]
September 21, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
इंदौर : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस, लोगों में जागरूकता लाने का […]
April 16, 2021 कोरोना पीड़ितों का दर्द बयां करते भावुक हुए विधायक शुक्ला, दो दिन में हालात नहीं सुधरने पर दी आत्महत्या की धमकी…!
इंदौर : शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में कोरोना संक्रमण से उपजे भयावह हालात का वर्णन […]