इंदौर : दिल्ली में कोरोना ने पलटवार कर दिया है। दिवाली के दिन वहां 7340 नए मामले सामने आए वहीं 96 लोगों की मौत हो गई। इंदौर शहर में भी बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे संक्रमण के मामले खतरे का संकेत दे रहे हैं। दिवाली के दिन टेस्टिंग कम होने से संक्रमित मामले भी कम नजर आ रहे हैं लेकिन ग्रोथ रेट देखा जाए तो वह 9 फीसदी है। याने 2 फीसदी से भी नीचे गया ग्रोथ रेट अब फिर बढ़कर 9 फीसदी तक पहुंच गया है।
76 नए संक्रमित मरीज मिले।
शनिवार को दिवाली के मौके पर 491 सैम्पल लिए गए। 815 सैम्पलों की जांच की गई। 724 निगेटिव पाए गए। 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 15 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 444643 सैम्पलों की जांच की गई। 35594 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 92 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
2 मरीजों की मौत की पुष्टि।
शनिवार को 2 और मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 714 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
26 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 26 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 32965 मरीज कोरोना संक्रमण को हराने में कामयाब रहे हैं।1915 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
November 18, 2021 इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती, मां- बेटियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
इंदौर : शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनसनी फैल […]
April 23, 2021 कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को किया तलब
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात, खासकर राजधानी भोपाल व इंदौर में जिसतरह से […]
July 11, 2021 बाजारों, पर्यटन स्थलों में बढ़ रही भीड़ कोरोना को दे रही पलटवार का मौका, घट- बढ़ रहे हैं संक्रमित मामले..!
इंदौर : बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ कोरोना को पलटवार का […]
August 15, 2021 इंदौर में क्लीन एयर कैटालिस्ट कार्यक्रम का आगाज, वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए मिलेगी आर्थिक मदद
इंदौर : भारत में केवल इंदौर में ही क्लीन एयर कैटालिस्ट कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस […]
January 3, 2023 हिमाचल प्रदेश में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ […]
November 2, 2019 इंदौर नेत्र चिकित्सालय के ताले खोलने के हाई कोर्ट ने दिए आदेश इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में एमओजी लाइन स्थित इंदौर नेत्र चिकित्सालय पर लगाई गई […]
July 23, 2022 टीवी के मशहूर कलाकार दीपेश भान का आकस्मिक निधन
मुंबई : टीवी और फिल्म अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन हो गया। दीपेश टीवी सीरियल […]