इंदौर : संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप ने खाटू श्याम का दरबार सजाया। एक रिसोर्ट परिसर में रखे गए इस भक्तिमय कार्यक्रम में अन्नकूट और भजन संध्या के आयोजन भी किये गए। संस्था के तृप्ति- अरुण गोयल, सीता- जगदीश गोयल और उषा- राजेश बंसल ने बताया कि खाटू श्याम का मनोहारी श्रृंगार करने के साथ 56 भोग भी समर्पित किये गए। बाद में खाटू श्यामजी की महाआरती की गई जिसमें पवन सिंघल, राजेश समाधान, अरविंद बागड़ी, पुष्पा गुप्ता, मेघा- सत्यप्रकाश अग्रवाल, किरण- अतुल बंसल, राजकिरण- राजेन्द्र गोयल, मंजू- पवन सिंघल, प्रज्ञा- नीलेश और सीमा-उमेश अग्रवाल सहित संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत की। अंत में मथुरा से आई लक्ष्मी पांडे व साथियों ने भजनों की प्रस्तुति देकर समाज बंधुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन तृप्ति गोयल ने किया। आभार उषा- राजेश बंसल ने माना।
Related Posts
September 9, 2021 11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा निराकरण
इंदौर : लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण के लिए 11 […]
April 23, 2022 ट्रैफिक बाधित न हो इसलिए दो दिन पहले निकलेगी श्री वल्लभाचार्य जयंती की शोभायात्रा
इंदौर : ट्रैफिक समस्या से जूझते इंदौर शहर के लिए श्री गोवर्धन नाथ मंदिर ने सराहनीय पहल […]
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
October 11, 2024 नगर निगम के आवास मेले को मिला अच्छा प्रतिसाद
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित मेले में 161 लोगों ने कराई फ्लैट की […]
January 9, 2024 Canlı rulet oyna88 Canlı rulet oynamak için en iyi seçenekler
Canlı rulet, heyecan verici bir casino […]
March 16, 2021 डीआईजी ने रहवासी संघों के साथ की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई सुझाव और निर्देश
इंदौर : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर मनीष […]
December 30, 2021 मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपी गांजे सहित पकड़ाया
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत संचालित नार्को हेल्पलाइन” पर प्राप्त सूचना के आधार पर, […]