इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी और उसके प्रबन्ध सम्पादक के खिलाफ प्रशासन की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को लेकर कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैलाशजी ने कहा कि हनी ट्रैप मामले में सीएम कमलनाथ अधिकारियों की उंगलियों पर नाच रहे हैं क्योंकि कई बड़े अधिकारी इसमें लिप्त हैं। ये बहुत गंभीर बात हैं।
धमाके कर खुद को बचा नहीं पाएंगे अधिकारी।
श्री विजयवर्गीय ने संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी, उसके प्रबन्ध सम्पादक जीतू सोनी और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दमनचक्र का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि हनी ट्रैप में लिप्त अधिकारी खुद को बचाने के लिए इंदौर में धमाके कर रहे हैं पर इससे वे बच नहीं पाएंगे।
अधिकारियों के चेहरे बीजेपी करेगी बेनकाब।
कैलाश विजयवर्गीय ने हनी ट्रैप में लिप्त बड़े अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी उनके आवरण में छुपे असली चेहरों को बेनकाब करेगी। सरकार ये काम नहीं करती है तो हम करेंगे।
आपको बता दें कि मप्र में नौकरशाही मनमानी पर उतर आई है। हनी ट्रैप से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने पर संझा लोकस्वामी पर ताले ठोक दिए गए हैं। उसके प्रबन्ध संपादक जीतू सोनी व परिवार के अन्य सदस्यों पर 50 से अधिक मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उनके तमाम रहवासी और कारोबारी ठिकानों को भी प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है।
Related Posts
August 3, 2023 पुरुषोत्तम मास में किए सत्कर्म चार गुना फलदायी होते हैं : स्वामीश्री केशवाचार्य महाराज
इंदौर : हमारी जिंदगी एक बुझे हुए दीपक के समान थी।हमारे जीवन में अंधेरा था लेकिन जब से […]
April 8, 2024 विजनरी लीडर हैं पीएम मोदी
मोदी सरकार की उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना पर बच्चों ने रखें […]
February 14, 2025 ग्वालियर से अगवा किया गया बालक मुरैना से बरामद
मां के साथ स्कूल जा रहे बालक का किया था बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण।
पुलिस की […]
August 10, 2022 बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ली बैठक, इंदौर के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मान. शिव प्रकाश, क्षेत्रीय […]
April 9, 2021 दो वाहन चोर और एक खरीददार को तुकोगंज पुलिस ने बनाया बन्दी, लाखों रुपए कीमत की 8 मोटरसाइकिलें की बरामद
इंदौर : वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तुकोगंज पुलिस ने बन्दी बनाया। […]
February 23, 2022 भंवरकुआ थाना क्षेत्र में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या
इंदौर : बुधवार सुबह मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी […]
April 22, 2025 राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर की गई है चिंटू चौकसे के खिलाफ कार्रवाई : पटवारी
मारपीट मामले में सेंट्रल जेल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र प्रभारी […]