इंदौर : कोरोना संक्रमण से पीड़ित इंदौर को स्वच्छता के बाद सेहत के मामले में नम्बर वन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु नया गीत ख्यात गायक शान की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। घर- घर से गीला, सूखा कचरा इकट्ठा करने वाली नगर निगम की गाड़ियों में यह गीत गूंजने भी लगा है। गीत के बोल हैं ‘मुश्किल के उस ओर, खुशियों का है ठौर…जीतेगा इंदौर ।’
लोकप्रिय हो चला यह गीत लिखा है मूल इंदौर निवासी देवेंद्र मालवीय ने। उन्होंने इस गीत का वीडियो भी बनाया है।
कोरोना को ध्यान में रखकर लिखा गीत।
देवेंद्र मालवीय और उनकी टीम के सामने इस बार स्वच्छता के साथ कोरोना से जुड़ी हिदायतें भी जोड़ने की चुनौती थी। यही कारण रहा कि 18 लाइन के गीत को लिखने में उन्हें 15 दिन का समय लगा। इस गीत के जरिये स्वच्छता के साथ सेहत को ठीक रखने का संदेश भी दिया जा रहा है।
कई बड़ी फिल्मों से जुड़े रहे हैं मालवीय।
देवेंद्र मालवीय बीते 10 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे मिशन मंगल, तानाजी, छपाक, आर्टिकल 15 आदि में वे वीएफएक्स का काम कर चुके हैं। कई विज्ञापन फिल्मों के निर्माण में भी श्री मालवीय का योगदान रहा है। इंदौर में स्वच्छता अभियान की विज्ञापन फ़िल्म भी उन्होंने ही बनाई थी।
Related Posts
August 16, 2020 पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण से निधन लखनऊ : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे […]
December 13, 2022 25 प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी करेगा माहेश्वरी समाज
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधि मंडल।
प्रवासी […]
September 1, 2023 राजपूत समाज को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी देने वाले दल की ही बनेगी सरकार
राजपूत करणी सेना ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में स्वराज केसरिया स्वाभिमान […]
January 6, 2017 आज से दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई दिल्ली. पांच राज्यों के चुनाव के ऐन मौके पर शुक्रवार से बीजेपी की 2 दिवसीय राष्ट्रीय […]
October 15, 2021 लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए
इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, […]
October 23, 2019 लक्ष्मण- शिवराज की गुप्त मन्त्रणा से सियासी सरगर्मी तेज..! भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को […]
August 23, 2023 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की मांग को लेकर रहवासी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन।
114 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने बनाया इंदौर पीड़ित भूखंडधारी महासंघ।
प्राधिकरण पर […]