मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक अथवा पूर्णकालिक निदेशक नहीं बन सकेंगे। रिजर्व बैंक ने इनकी नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता भी तय कर दी है।
आरबीआई ने जारी गाइडलाइन में बताया कि शहरी सहकारी बैंकों में एमडी-डब्ल्यूटीडी पद के लिए विधायक, सांसद या नगर निगम प्रतिनिधियों को नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। इस पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता परास्नातक या वित्तीय क्षेत्र की डिग्री मानी जाएगी। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमबीए (फाइनेंस) या बैंकिंग में डिप्लोमा अथवा सहकारी कारोबार प्रबंधन में डिप्लोमा धारक को भी एमडी-डब्ल्यूटीडी नियुक्त किया जा सकेगा। आवेदक की उम्र 35 साल से कम और 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
बैंकिंग क्षेत्र में वरिष्ठ या मध्यम स्तर के पद पर 8 साल का अनुभव रखने वाला व्यक्ति भी सहकारी बैंकों के एमडी-डब्ल्यूटीडी पद के योग्य माना जाएगा। प्रतिनिधियों के अलावा कारोबारी अथवा सहकारी कंपनी में किसी भी तरह से हित रखने वाले की नियुक्ति भी इस पद पर नहीं की जा सकेगी। आरबीआई ने कहा, एक व्यक्ति की नियुक्ति अधिकतम 5 साल के लिए होगी और उसे दोबारा भी नियुक्त किया जा सकेगा। हालांकि, पूरा कार्यकाल 15 साल से अधिक नहीं होगा। बेहद जरूरत पर ही इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
Related Posts
January 26, 2024 रिलायस जियो और वन प्लस मिलकर स्थापित करेंगे 5जी इनोवेशन लैब
बैंगलोर : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा कंपनी रिलायंस जियो और वैश्विक प्रौद्योगिकी […]
January 5, 2023 संस्कार भारती की कार्यशाला में कला शिक्षकों को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नवीन […]
February 17, 2021 कोरोना संक्रमण में आया उछाल यथावत, 89 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों आए उछाल में मंगलवार को भी कोई कमीं नहीं आई। करीब साढ़े […]
November 7, 2020 लैंटर्न होटल जमीन मामले में नगर निगम को झटका, हाईकोर्ट ने दिया स्टे
इंदौर : नगर निगम ने होटल लैंटर्न की जमीन अपनी बताकर जिला प्रशासन के सामने लोक बेदखली […]
January 17, 2022 मेदांता में गंभीर मरीजों की भर्ती पर लगाई गई रोक, आग लगने की घटना की जांच में मिली कई खामियां
इंदौर : मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू रविवार को लगी आग के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने तुरंत […]
May 2, 2021 मोघे ने निमाड़ में कोरोना से उपजे हालात का लिया जायजा, पहली स्टेज में जांच करवाकर इलाज शुरू करने की दी सलाह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने निमाड़ का […]
April 27, 2021 गोविंद मालू ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, बीमा कंपनियों और अस्पतालों की मनमानी पर की अंकुश लगाने की मांग
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कोविड मरीजों के क्लैम देने में […]