भोपाल : कोरोना संकट में राजस्व की कमीं से जूझ रही मध्यप्रदेश सरकार भी शराब महंगी करने जा रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए। सीएम ने कहा है कि हमने इस संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की है। अतिरिक्त राजस्व के लिए शराब पर कोरोना टैक्स लगाया जाएगा। क्योंकि सभी सरकारें कोरोना से जूझ रही हैं, और सभी की तरह ही मध्यप्रदेश सरकार का भी खजाना खाली है।
शराब पर लगेगा कोरोना टैक्स..!
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार को राजस्व की जरूरत है। इसके लिए हम गंभीरता से टैक्स लगाने पर चर्चा कर रहे हैं। इसी प्रकार शराब पर अतिरिक्त कोरोना टैक्स लगाने पर बात हुई है। जल्द ही हम इस पर टैक्स लगाकर राजस्व बढ़ाएंगे, जिससे हम गरीबों और जनहित के कामों को आगे बढ़ा सकें।आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश सरकार को 1800 करोड़ रुपए के राजस्व की हानि हुई है। इसकी रिकवरी सरकार सालभर में भी नहीं कर पाएगी। जबकि राज्य सरकार का 2020 का लक्ष्य 13500 करोड़ रुपए है। इसलिए सरकार ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद शराब दुकानों को खोलने का निर्णय लिया। उसकी मंशा है कि वो इससे राजस्व वसूली कर कोरोना से लड़ाई के लिए राजस्व जुटा सकेगी। प्रदेश में 2544 देशी और 1061 विदेशी शराब की दुकानें हैं। यह दुकानें 25 मार्च से बंद हैं।
Related Posts
December 16, 2020 चार सौ के नीचे पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, ग्रोथ रेट भी घटकर 7 फीसदी पर आया
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में दो- तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को […]
May 13, 2020 एहतियाती उपायों से कोरोना मुक्त है जिला जेल इन्दौर : जहाँ देश, प्रदेश और शहर की जेलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं वहीं […]
July 29, 2023 युवा महापंचायत के जरिए आदिवासी युवाओं को साधेगी कांग्रेस
नक्षत्र गार्डन में 30 जुलाई को होगा आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
पूर्व […]
February 27, 2024 इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर की गई रायशुमारी
पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने लिखित […]
August 25, 2024 हर विकासखंड के एक गांव को बरसाना के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री यादव
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का किया जाएगा प्रसार ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]
March 25, 2022 ‘राम कथा ही राष्ट्र कथा है’ के ध्येय वाक्य के साथ 26 मार्च से प्रारम्भ होगा सात दिवसीय दिव्य राम कथा अनुष्ठान
दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा पहली बार सुनाएंगी दिव्य राम कथा।
रणजीत हनुमान मंदिर से […]
March 20, 2021 इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भोपाल : […]