इंदौर : चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन स्थित राम दरबार मंदिर पर बुधवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। राम दरबार को 11 किस्म के फूलों, पत्तियों, रेशमी वस्त्रों एवं विद्युत की रंग-बिरंगी छटा से श्रृंगारित किया गया था। दोपहर 12 बजे महाआरती में शामिल हजारों भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बच्चे, युवा, महिलाएं और वृद्धजन भी महाआरती में शामिल हुए।
गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि महाआरती के पूर्व विद्वान आचार्यों ने राष्ट्र को स्वस्थ, समृद्ध एवं निरोगी रखने की प्रार्थना के साथ यज्ञ, हवन और अभिषेक कराए। सुबह रामचरित मानस का नवान्ह पारायण पाठ भी हुआ। नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति भी संपन्न हुई। समूचा गीता भवन परिसर भक्तों के आगमन से खचाखच भरा रहा।
गीता भवन के संरक्षक न्यासी गोपालदास मित्तल, न्यासी मंडल के मनोहर बाहेती, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, राजेश गर्ग केटी, पवन सिंघानिया, महेश चंद्र शास्त्री, प्रेमचंद गोयल, हरीश माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्तों की अगवानी की। महानवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन के सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार निहारने के लिए भक्तों का तांता दिनभर लगा रहा। जन्मोत्सव की आरती में सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राम दरबार में 56 भोग दर्शन एवं आरती का आयोजन भी किया गया।
Related Posts
June 20, 2022 जहां बचपन गुजरा, वहीं से बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क का आगाज
जनता ने किया पुष्यमित्र का जोरदार स्वागत, समर्थन का दिया आश्वासन।
इंदौर : भारतीय […]
March 2, 2025 देवी अहिल्या विवि ने डेटा स्टोरेज सटीकता बढ़ाने के लिए विकसित की सेमीकंडक्टर चिप
तकनीकि शिक्षा मंत्री परमार ने नवाचारी शोध के लिए विश्वविद्यालय परिवार को दी […]
March 15, 2020 कोरोना के खतरे से निपटने के किये गए हैं पुख्ता इंतजाम, फंड की नहीं आने दी जाएगी कमीं – लालवानी इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश भर में सतर्कता बढा दी गई है। […]
April 21, 2024 जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्राएं ।
भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा व […]
March 22, 2019 अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर लगाया बैन नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में बड़ा कदम उठाते हुए अलगाववादियों पर […]
February 23, 2022 घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराने वाला आरोपी और खरीददार ज्वेलर गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर लाखों के स्वर्ण आभूषण की चोरी करने वाला बदमाश, छत्रीपुरा पुलिस की […]
February 23, 2022 उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम इंदौर में प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए करेगी रोगियों का उपचार
इंदौर : श्री अग्रसेन महासभा के आमंत्रण पर उदयपुर के विश्व विख्यात कंचन सेवा प्राकृतिक […]