नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में हैरत में डालने वाला नजारा दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों के बीच पीछे की लाइन में बैठे दिखाई दिए.
दिल्ली में इस वक्त बीजेपी के सांसदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम को ‘अभ्यास वर्ग’ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रहे इस कार्यक्रम में सांसदों को सियासत के गुर सिखाए जा रहे हैं।
शनिवार को इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए बेहद आश्चर्य भरा मौका था जब उन्होंने सांसदों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी को बैठे पाया। नरेंद्र मोदी से आगे की कतार में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी बैठे थे।
बीजेपी की इस बैठक में सार्वजनिक जीवन में जन प्रतिनिधियों को अनुशासन और आचरण की भी सीख दी जा रही है। इस बैठक की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे। इसी के साथ इस बैठक का समापन होगा।
संघ की बैठक में जब शाह को मिली थी पीछे जगह
लगभग दो साल पहले सितंबर 2017 में भी एक ऐसा मौका आया था जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुषांगिक संगठनों की बैठक में पीछे बैठे दिखे थे।
Related Posts
December 28, 2019 जोश- खरोश के साथ मनाया गया प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का जन्मदिन इंदौर : एमजी रोड स्थित इंदौर प्रेस क्लब वो स्थान है जहां पत्रकार साथी बैठकर आपसी संवाद […]
August 22, 2020 कोरोना के प्रकोप और बरसती आसमानी आफत के बीच घर- घर की गई बप्पा की अगवानी इंदौर : कोरोना के कहर और मुसीबत का सबब बनीं बारिश के बीच गणपति बप्पा शनिवार को घर- घर […]
October 18, 2022 समाज और व्यवस्था की विसंगतियों पर प्रहार करता नाटक पागलखाना का मंचन
इंदौर : सोमवार को अभिनव कला समाज के मंच पर नटराज थियेटर ग्रुप एवं फ़िल्म प्रोडक्शन के […]
February 26, 2021 N- 95 मास्क उपलब्ध करवाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,सरगना सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लॉकडाउन में N-95 मास्क उपलब्ध कराने के नाम पर इंदौर, पुणे, मुंबई आदि शहरों के […]
August 16, 2023 स्टेट प्रेस क्लब ने अभिनव कला समाज में किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने अभिनव कला समाज़ में 77 वा स्वतन्त्रता दिवस उमंग और […]
February 17, 2019 शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आई बीजेपी इंदौर: बीजेपी के चिमनबाग मैदान पर आयोजित इंदौर लोकसभा क्षेत्र के पालक- संयोजक सम्मेलन पर […]
May 18, 2023 नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का मनाया गया जन्म नक्षत्र महोत्सव
श्रद्धालुओं ने चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।
इंदौर : जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया […]