इंदौर : माली मोहल्ला, एमओजी लाइन स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम पर अन्नकूट महोत्सव का दिव्य आयोजन महंत रामकिशन महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अखंड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी चेतन स्वरूप, कैलाश टेकरी के संत अवध किशोर महाराज एवं लिंबी राजस्थान से आए संतों-महंतों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लादूनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग समर्पित किए। इसके पूर्व संतों ने लादू नाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाआरती में भक्त मंडल के विजय अग्रवाल, संजय जैन एवं पुजारी योगेश सुईवाल आदि ने कोरोना से समूचे विश्व को जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मालवा एवं निमाड़ अंचल के प्राचीन धर्मस्थलों के अनेक संत-महंत एवं विद्वतजन भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सीमित संख्या में भक्तों के प्रवेश के नियम का पालन भी किया गया।
Related Posts
March 2, 2023 तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक का क्लीनर ही निकला ड्रायवर की हत्या का आरोपी।
इंदौर : एबी रोड बायपास पर ट्रक […]
March 4, 2021 अवयस्क बालिका को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को बहला - फुसला कर ले जाने वाले दो आरोपियों को योगेन्द्र कुमार […]
November 5, 2022 स्कूल बस – कार में हुई भिडंत, बस में सवार दो बच्चों को आई मामूली चोटें
इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। […]
November 7, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात पेश करती ‘जत्रा’ का हुआ आगाज इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा स्थानीय पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित मेगा […]
December 19, 2020 एमएसपी को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ, किसानों के हित में हैं नए कृषि कानून- पीएम मोदी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों को […]
January 13, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महाकुंभ
खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की […]
June 2, 2024 02 और 04 जून को इंदौर से बांद्रा के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को […]