इंदौर : मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विंग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ.एस.डब्ल्यू. नकवी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में नारकोटिक्स विंग इन्दौर के सभागृह में एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के तहत ‘अनुसंधान एवं वित्तीय अनुसंधान’ विषयों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इन्दौर (शहर/ग्रामीण) से स.उ.नि. से उ.पु.अ. स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के समस्त दाण्डिक प्रावधान, विवेचना प्रक्रिया, न्यायिक दृष्टांत एवं पुरुस्कार नीति विषयों पर व्याख्यान के जरिए जानकारी दी गई।
कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय, अति. पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स एम. अजनार, अति. पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Related Posts
February 18, 2023 अच्छा लीडर वही बन सकता है जो अपने अधिनस्थों के सुझावों पर गौर करे – स्वामी ज्ञानवत्सल
इंदौर : एक अच्छा प्रोफेशनल बनने के लिए बेहतर इंसान बनना जरूरी है। आप किसी भी बड़ी कंपनी […]
May 8, 2017 देवास आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चो की मौत देवास- आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चो की मौत,
10 वर्षीय चेतना व 10 वर्षीय यश की हुई मौत […]
April 4, 2023 योजना क्रमांक 155 में फिर से आवास मेला लगाएगा आईडीए
5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन […]
January 10, 2022 23 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, कार में लाई जा रही थी जब्त शराब
इंदौर : टॉयटो ईटीओस कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को, क्राइम ब्रांच और थाना […]
November 10, 2018 कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा इंदौर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मप्र कांग्रेस ने शनिवार को अपना वचन पत्र जारी किया। […]
October 18, 2022 नोएडा में 7 माह के मासूम की आवारा श्वानों ने ली जान
नोएडा : अगर आपके घरों में छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। स्ट्रीट […]
June 9, 2021 रेलकर्मियों के लिए लगाया गया टीकाकरण शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले रेलवे छात्रावास इंदौर में 18 वर्ष से […]