महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।
इंदौर : एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल रिचा प्रज्ञा आकस्मिक निरीक्षण करने महिला थाना इंदौर पहुंची।
उन्होंने महिला थाना भवन, रिकॉर्ड का रखरखाव, सीसीटीएनएस, इत्यादि का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या को किसतरह सुना जाता है, कैसे उनका निराकरण किया जाता है इसकी संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और उसका जायजा लिया।
महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसके बारे में भी एडीजी को अवगत कराया।
एडीजी रिचा प्रज्ञा ने महिला थाना इंदौर के समस्त स्टाफ से चर्चा कर उनकी परेशानियों का जायजा लिया।
महिला थाने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए, उन्होनें महिला थाना इंदौर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की।
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) रिचा प्रज्ञा के साथ पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) इंदौर आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
Related Posts
October 13, 2020 नाजुक मौके पर की गई गलती गुनाह है
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
शीर्ष दो स्थानों पर चल रही टीमें आमने-सामने थी और उम्मीद थी कि […]
January 7, 2021 सराफा में 70 लाख के जेवरात की चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर 70 लाख रूपये कीमत के जेवरों की चोरी करने […]
September 12, 2022 इंदौर के सभी एड्रेस डिजिटल होंगे, स्मार्ट सिटी का होगा स्मार्ट पता
स्मार्ट सिटी व पता डॉट कॉम के मध्य हुआ एमओयु साइन।
इंदौर : स्मार्ट सिटी के साथ ही […]
March 23, 2022 गेंहूँ के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों से मिलेंगे सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 मार्च को नई दिल्ली में निर्यातकों के साथ बैठक […]
April 11, 2024 पाला बदलने वालों पर प्यार लुटाते राजनीतिक दल
चटपटे-करारे चुनावी चटखारे
♦️कीर्ति राणा ♦️
चुनाव पहले इस दल से उस दल में […]
October 22, 2022 शहरभर में छाया दीप पर्व का उल्लास, जमकर की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी
इंदौर : सुख - समृद्धि, खुशी, उमंग और उल्लास के पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज […]
August 18, 2023 जियो ने लॉन्च किए नए जियो – नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च […]