अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम नवमी के अवसर पर बावड़ी धंसने की घटना के मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी के खिलाफ जूनी इंदौर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर ईरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बावड़ी धंसने की घटना में 36 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल होकर अस्पताल में उपचाररत हैं।
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे जांच।
उधर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को सौंपी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने जांच के बिन्दु भी तय कर दिए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार बताया गया कि यह जांच मृतकों की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुयी? उक्त घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम क्या था? उक्त घटित सम्पूर्ण घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां थी, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु सुझाव, अन्य कोई बिन्दु जांच के दौरान प्रकाश में आता है तो उसके संबंध में अभिमत, बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। उक्त घटना की जांच 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
February 3, 2025 वसंत पंचमी पर तुलसी नगर में मां शारदा का किया गया अभिषेक
सरस्वती यज्ञ में दी गई आहुतियां, महाआरती में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
बच्चों में […]
January 10, 2020 नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 12 जनवरी को निकलेगी तिरंगा यात्रा इंदौर : नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच द्वारा विशाल तिरंगा […]
September 6, 2020 पांच माह बाद इंदौर से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, जबलपुर के लिए रवाना होगी पहली ट्रेन इंदौर : कोरोना संक्रमण काल के चलते पांच माह से बंद ट्रेनों का आवागमन चरणबद्ध ढंग से […]
February 26, 2022 प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में पहले दिन डेढ़ सौ मरीजों का किया गया उपचार
इंदौर : अग्रसेन महासभा की मेजबानी में बायपास स्थित महासभा के मांगलिक भवन पर सात दिवसीय […]
July 28, 2021 28 जुलाई को 118 केंद्रों पर लगेंगे 80 हजार डोज
इंदौर : 28 जुलाई को 118 सेंटर पर कोविशील्ड का पहला व दूसरा डोज एवं कोवैक्सीन का दूसरा […]
May 4, 2021 जनता कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण की नहीं थम रही रफ्तार, फिर मिले 18 सौ से ज्यादा संक्रमित
इंदौर : लगातार जनता कर्फ्यू जारी रहने के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित […]
January 31, 2021 किसानों के साथ संवाद के लिए सदैव तत्पर है केंद्र सरकार, कांग्रेस का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना- मुरलीधर राव
26 जनवरी की घटना के पीछे है राजनीतिक षड्यंत्र।
कांग्रेस को उसके अपने ही नेता […]