इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा अब सिख समाज के लोगों के लिए अमृतसर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की सफलता के लिए गुरुद्वारे में अरदास का आयोजन किया गया ।
15 मार्च को अमृतसर के लिए रवाना होंगे सिख श्रद्धालु।
विधायक संजय शुक्ला के अनुसार क्षेत्र के सिख समाज के धर्मावलंबी मंगलवार 15 मार्च को अमृतसर रवाना होंगे। चलो अमृतसर यात्रा का शुभारंभ बुधवार को मरीमाता चौराहा स्थित गुरुद्वारे में हुआ। मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया ने 15 मार्च को आयोजित चलो अमृतरसर यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला, एमपीसीजी अध्यक्ष स.हरपाल सिंह भाटिया, यात्रा प्रभारी सरदार मंजीत सिंह टुटेजा द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में शुक्राना अरदास की गई। गुरु घर अरदास कर यात्रा मंगलमय होने की कामना की गई। इस यात्रा को लेकर सिख समाज ने प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया। मंजीत सिंह टूटेजा ने बताया कि यात्रा में 500 श्रद्धालु 15 मार्च की रात 8 बजे इंदौर-अमृतसर ट्रेन से रवाना होंगे। उनके साथ विधायक और उनकी टीम भी रहेगी। यात्रा का पूरा बंदोबस्त विधायक संजय शुक्ला ने स्वयं किया है। इससे सिख समाज में हर्ष व्याप्त है।
Related Posts
June 1, 2023 उज्जैन – देहरादून ट्रेन का इंदौर तक विस्तार, सप्ताह में दो दिन चलेगी
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधि आज शाम 6.40 बजे दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर […]
August 4, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह को महोत्सव के रूप में मनाएगी बीजेपी, सांवेर में 5 लाख लड्डुओं का होगा वितरण इंदौर : 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर होने जा रहे मन्दिर निर्माण के भूमिपूजन […]
February 6, 2022 ओ बसंती, पवन पागल, ना जा रे ना जा…
लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
योगेश जाणी : आज मन बड़ा दुखी है…यकीन नहीं हो […]
January 7, 2017 घायलों को अस्पताल पहुंचाओ, 2000 का इनाम पाओ नई दिल्ली। दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के मददगारों के लिए दिल्ली सरकार […]
January 23, 2025 ‘सबसे नीट अपनी बीट’ स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट सफाई मित्रों का महापौर ने किया सम्मान
₹1500 के वाउचर प्रत्येक सम्मानित सफाई मित्रों को उपहार स्वरूप दिए।
इंदौर ने जो करके […]
January 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
इंदौर : बुधवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष […]
June 24, 2020 बाबा रामदेव की दवाई पर आयुष मंत्रालय को भरोसा नहीं..? नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दवाई के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी रिसर्च कर ही रहे हैं। […]