आईडीए अध्यक्ष चावड़ा, अपर पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया और वरिष्ठ खेल प्रशासक ओम सोनी करेंगे शुभारंभ।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 जुलाई 2023 से इंदौर प्रेस क्लब में किया जा रहा है। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ सुबह 11 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा करेंगे। विशेष अतिथि होंगे अपर पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया और मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सोनी। इस मौके पर भारतीय बास्केटबाल महासंघ के नवनिर्वाचित महासचिव कुलविंदर सिंह गिल का सम्मान भी किया जाएगा।
स्पर्धा संयोजक किरण वाईकर और अनिल त्यागी के मुताबिक प्रेस क्लब के सदस्यों और मीडियाकर्मियो के लिए आयोजित दोनों स्पर्धाओं में कुल 48 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कैरम स्पर्धा में 32 और टेबल टेनिस स्पर्धा में 16 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। शुभारंभ अवसर पर श्रीमती आशा साहू एवं श्रीमती ज्योति लागू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
स्पर्धा समन्वयक रवि तिवारी और मयंक यादव ने बताया कि इस मौके पर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। स्पर्धा के ड्रॉ शुक्रवार को प्रेस क्लब में डाले गए। दोनों स्पर्धाओं में केवल एकल मुकाबले होंगे। ये स्पर्धाएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएंगी।
Related Posts
August 15, 2021 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण, आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का किया गया आह्वान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में […]
August 5, 2021 झाबुआ पहुंचे आईजी मिश्र, कानून- व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा, त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : आई जी इंदौर रेंज हरिनारायण चारी मिश्र ने गुरुवार को झाबुआ का वार्षिक निरीक्षण […]
May 21, 2022 पेट्रोल – डीजल पर केंद्र सरकार ने घटाया उत्पाद शुल्क, पेट्रोल साढ़े नौ और डीजल 7 रूपए सस्ता हुआ
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान जनता के लिए एक अच्छी खबर है। […]
March 6, 2025 कपड़ा ब्रोकर की गला घोंटकर हत्या
एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का मामला।
मृतक के परिचित पर ही है हत्या की […]
June 19, 2023 धूमधाम से मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
लाइट एवं साउंड शो में नजर आया परकाल स्वामी की […]
August 20, 2023 रजत झूले में श्रीदेवी, भूदेवी संग विराजे प्रभु वेंकटेश
लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 15 दिवसीय झूला उत्सव प्रारंभ।
इंदौर : श्री […]
August 24, 2022 प्रदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने थाने […]