इंदौर : मैरेज गार्डन और सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस थाना हीरानगर ने बन्दी बनाया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए कुल 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें 10 एक्टिवा और 07 मोटर सायकिल (कीमत लगभग 14,00,000/-)शामिल हैं।
आरोपी पूर्व में होण्डा कंपनी में कार्य कर चुका था, जिस कारण वह होण्डा कंपनियों की गाड़ियो को ही निशाना बनाता था।
आरोपी मैरेज गार्डन एवं सुनसान स्थलों की रेकी कर अपनी मास्टर चाबी से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और उन्हें कम दाम में अन्य लोगो को बेच देता था। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध इंदौर के हीरानगर, एरोड्रम, परदेशीपुरा, सिमरोल, बाणगंगा, चंदन नगर में डकैती की योजना, लूट, व चोरी एवं अन्य किस्म के गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।पुलिस ने चोरी के वाहनों को खरीदने वाले 05 अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार किया है।
ये है वाहन चोर व खरीददार।
अजय पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम खुरई कचहरी के सामने गली नम्बर 02 थाना मकरोनिया जिला सागर एंव 6 बी सुन्दुर नगर हाल मु. 66 शारदा नगर शिव मंदिर के सामने थाना हीरानगर जिला इन्दौर।
आरोपी से चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
December 19, 2022 वैदिक विद्वानों को आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के साथ वेद महोत्सव का समापन
वेदों का सरल भाषा में अनुवाद कर पाठ्यक्रम में शामिल करने,
संस्कृत पाठशालाओं के […]
November 18, 2021 1 से 6 दिसंबर तक होगा बीजेपी का जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक 9 जिलों के अपेक्षित कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
इंदौर : स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास […]
January 12, 2024 मार्च में दक्षिण दर्शन के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
05 मार्च को इंदौर स्टेशन से रवाना होगी आईआरसीटीसी की यह ट्रेन।
मल्लिकार्जुन, […]
November 8, 2019 मण्डल अध्यक्षों के चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। नगर के सभी […]
October 13, 2020 उप निर्वाचन आयुक्त ने सुरक्षित, व्यवस्थित और भय मुक्त मतदान के इंतजाम करने के दिए निर्देश
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने इंदौर में आयोजित उच्च […]
June 2, 2022 पितृ पर्वत पर नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
इंदौर : भक्ति, पूजा, अर्चना और यज्ञ कर्म करने वालों को ‘मैं भगवान का, भगवान मेरे’ का […]
August 16, 2019 बीजेपी कार्यालय पर मनाई गई आजादी की 73 वी वर्षगांठ इंदौर : बीजेपी कार्यालय पर 15 अगस्त को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में […]