इंदौर : भारी मात्रा में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाने वाली कंपनी पर, पुलिस थाना लसूडिया एवं खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की।
अमूर मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक, कंपनी में अवैध रूप से नकली एवं अमानक स्तर का माल तैयार कर रहा था। टीम ने फैक्ट्री से लगभग 450 किलो अमानक/नकली घी , अमानक स्तर का करीबन 50 किलो पनीर, लाखों रुपए की पैकिंग मशीन, खाली जार के कार्टून व लेबल जब्त किए।
ये फैक्ट्री लसूडिया मोरी क्षेत्र में चलाई जा रही थी। कंपनी का संचालक रुपेश सोलंकी पिता चुन्नीलाल सोलंकी होकर मूल तहसील शाहपुर जिला बैतूल का निवासी है।
प्रति माह बेचता था लाखों का नकली घी व पनीर।
लसुडिया पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रतिमाह 10 लाख रुपए से ज्यादा का नकली घी व पनीर का कारोबार करता था। जब्त माल की सैंपलिंग खाद्य विभाग द्वारा की गई है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 26, 2022 राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए काम करें टीम मध्यप्रदेश – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की प्रगति, विकास और कल्याण के लिए दिलाए दीपावली […]
March 25, 2020 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इंदौर में कर्फ्यू का ऐलान इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने कोरोना वायरस के संक्रमण से […]
September 5, 2019 गणेशोत्सव में इस बार न इंदौर के राजा हैं और न हीं अयोध्या के..! इंदौर (कीर्ति राणा) : कपड़ा मिलों की जब तक सांसे चलीं तब तक इंदौर का दस दिवसीय गणेशोत्सव […]
September 2, 2020 भारत सरकार ने पबजी सहित 118 और चाइनीज एप्स को किया बैन नई दिल्ली : भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने […]
August 24, 2022 जूनी इंदौर पुलिस ने चंद घंटों में वाहन चोर को गिरफ्तार किया
आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : फरियादी द्वारा थाना जूनी इन्दौर में […]
April 20, 2025 बीजेपी नेता के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जेल भेजा
पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप।
चिंटू के […]
July 2, 2021 बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मोघे से की सौजन्य भेंट, दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
इंदौर : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,जबलपुर सांसद राकेश सिंह शुक्रवार को इंदौर […]