प्रयागराज : देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी इन दिनों प्रयागराज में हैं। वहां उन्होंने श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र गिरी महाराज को उनके समाधि स्थल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजानी ने उनकी असमय मृत्यु पर अत्यंत भावुक और द्रवित मन से उनके श्रीचरणो में नमन कर प्रार्थना की। बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरी व अन्य पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
त्रिवेणी संगम पर किया स्नान।
कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने स्व. नरेंद्र गिरी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ प्रयागराज मे गंगा जमुना सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम स्थल पर स्नान का पुण्य लाभ लिया। उन्होंने नदी किनारे विराजमान प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन भी किए।
Related Posts
March 14, 2021 अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 […]
November 26, 2023 इंदौर में बनाई जा रही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की लौह प्रतिकृति
देश में श्रीराम मंदिर की लौह स्क्रैप से निर्मित यह पहली प्रतिकृति है।
प्रतिकृति के […]
February 15, 2019 आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-पीएम मोदी नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी की एक ही मांग है कि […]
September 26, 2022 शास्त्री ब्रिज के नवनिर्माण की घोषणा पर गोपी नेमा ने उठाए सवाल
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने श्रेय लूटने की कवायद में रेलवे, नगर निगम और मेट्रो के […]
January 22, 2025 ‘सशक्त युवा, समृद्ध भारत’ के संदेश के साथ एनसीसी कैडेट्स करेंगे पैदल मार्च
25 जनवरी को राजवाड़ा से प्रारंभ होगी वॉकेथान।
नशा मुक्ति और ट्रैफिक रूल्स के अनुपालन […]
February 15, 2020 पुलवामा के शहीद जवानों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के रंग में डूबे कई युवा पबों में मटकते हुए जाम पर जाम […]
February 1, 2020 बजट में मध्यम वर्ग को आयकर में सशर्त राहत..! नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में पेश किए गए 2020- […]