इंदौर: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मप्र के मालवा- निमाड़ की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 35.29 फीसदी मतदान हुआ है। इंदौर में 23 फीसदी, देवास में 35, उज्जैन में 29.35, मंदसौर में 32.78, रतलाम 29.53, धार में 31.01, खरगौन में 29.10 और खंडवा में 28.20 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के मामले में इंदौर सबसे पीछे है। कहीं भी कतारें लगी नजर नहीं आ रहीं हैं। मूसाखेड़ी में जरूर सुबह- सुबह काफी संख्या में लोग वोट डालने बाहर निकले।मुस्लिम इलाकों में भी अपेक्षाकृत अच्छा वोटिंग हो रहा है। तमाम मतदान केंद्रों पर छांव, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अतिविशिष्ट लोगों ने किया मतदान।
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर मालिनी गौड़, लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला, बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर मतदान किया।
कलेक्टर- एसएसपी ने भी डाला वोट।
कलेक्टर लोकेश जाटव ने नेहरू स्टेडियम और एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने विजयनगर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
Related Posts
May 27, 2022 सहमति से वैश्यावृत्ति करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई न करें पुलिस – सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वेश्यावृत्ति भी एक प्रोफेशन है। कोर्ट ने […]
June 18, 2019 मेट्रो सहित शहर के विकास से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट पूर्व की बीजेपी सरकार की देन- नेमा इंदौर: बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने शहर के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट का श्रेय […]
May 12, 2020 पटना, कोलकाता व अन्य शहरों के लिए ट्रेनें चलाने की सांसद ने रेलमंत्री से की मांग इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को चिट्ठी लिखकर इंदौर से कुछ ट्रेनें चलाने की […]
June 14, 2021 सिंगरौली अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप
सिंगरौली : जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर पर एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों […]
December 22, 2022 कलेक्टर ने राऊ स्थित शासकीय कन्या स्कूल, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और तहसील कार्यालय का किया दौरा
व्यवस्थाओं में सुधार और कमियों को दूर करने के लिए दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. […]
July 20, 2019 रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण इंदौर: पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन इंदौर को मोडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के […]
November 24, 2023 पंजाब निवासी पांच आर्म्स तस्कर गिरफ्तार
05 अवैध पिस्टल, कारतूस व इनोवा कार बरामद।
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ पंजाब के […]