इंदौर : सुखलिया क्षेत्र के बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में रविवार को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचकर आग बुझाती, करोड़ों का नुकसान हो चुका था।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।
लॉकडाउन के कारण सभागृह बीते 5 माह से बंद था। वहां तैनात गार्ड ने सभागार से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी सूचना दी। इस पर ट्रस्ट के सचिव अभिनव सभागार पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक रूप से शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सभागार में लगा साउंड सिस्टम, अन्य तकनीकि साजोसामान, पर्दे, कुर्सियां, इंटीरियर, कार्पेट व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि लगभग 2 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल आग लगने का सही कारण क्या है, इसका पता नही चल पाया है।
Related Posts
August 16, 2026 रिश्तों की जटिलताओं में उलझे रहस्य व रोमांच से भरपूर नाटक ‘खेळ’ का दमदार मंचन
नाट्य भारती की प्रभावी प्रस्तुति के साथ 21वीं सानंद नाट्य स्पर्धा का समापन
इंदौर : […]
July 12, 2025 इजराइल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव
15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'मुनी वर्ल्ड - 2025'
इंदौर : […]
March 3, 2025 अवैध फायर आर्म्स व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया […]
May 3, 2020 घरेलू उद्योग शुरू करने की दी जाए अनुमति, पान के विपणन की भी बनें योजना- मालू इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को […]
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
September 29, 2021 बच्चों के बीच पहुंची तुकोगंज पुलिस, गुड़ टच, बेड टच के बारे में दी जानकारी
इंदौर : पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए […]
February 20, 2020 गैस सिलेंडर में धमाके से मकान ढहा, चार झुलसे, दो घायल इंदौर : शहर के न्यू गौरी नगर में गुरुवार सुबह जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से […]