फाइनल में हिसार की टीम को किया पराजित।
इंदौर : रोहतक की टीम ने हिसार को 42 – 15 से पराजित कर स्वर्गीय रामचंद्र पांडे की स्मृति में विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए झज्जर और दिल्ली में कड़ा मुकाबला हुआ अंत में झज्जर ने 28 – 21 से दिल्ली को पराजित कर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता रोहतक टीम को 51 हजार रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी व उपविजेता को 31हजार रुपए नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।सेकंड रनर अप टीम को 11हजार रुपए की नगद राशि दी गई। पूर्व विधायक संजय शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद सुरेश टाकलकर मुख्य अतिथि कृष्णकांत मोघे, आयोजन अध्यक्ष अशोक मेहता व हीरालाल गोखरू, उपाध्यक्ष राजू गौतम, सुनील ठाकुर ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर श्रेयांश मेहता, निखिल सोनी,अजनेश शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
अशोक मेहता, हीरालाल गोखरू, सुनील ठाकुर और राजू गौतम द्वारा इस मौके पर प्रस्ताव रखा गया कि यदि शासन से हमें किसी भी खेल ग्राउंड पर जगह मिल जाएगी तो हम वहां पर इंडोर खेल के लिए हॉल और बाहर से आए हुए खिलाड़ियों को रहने के लिए डॉरमेट्री बनाकर देंगे।
इस मौके पर नेहा नितेश जैन और भंवर लाल जी कस्बा की ओर से सभी खिलाड़ी, अधिकारी, निर्णायक और ग्राउंड स्टाफ को भी पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुनील ठाकुर ने किया। मुकाबलों में कॉमेंट्री की जिम्मेदारी अजय बिट्टू ने उठाई।
Related Posts
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]
November 18, 2020 बुजुर्ग, मन्दबुद्धि और विकलांग बच्चों के बीच मनाया गया कमलनाथ का जन्मदिन
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश […]
February 15, 2022 छात्राओं की ‘निर्भया’ टीम ने अश्लील इशारे करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करवाया
इंदौर : बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम […]
June 9, 2024 जल गंगा संवर्धन और वंदे जलम अभियान के तहत आयोजित की गई मैराथन
नेहरू स्टेडियम से आयोजित की गई 10, 5, 3 कि. मी. की मैराथन।
बड़ी संख्या में पहुंचे […]
December 20, 2024 हाइकोर्ट बार एसो. के चुनाव में रितेश ईनानी अध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव चुने गए
इंदौर : हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रितेश ईनानी दोबारा अध्यक्ष चुन लिए […]
February 18, 2021 भूमाफ़ियाओं पर जिला व पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए मूल्य की जमीन कराई मुक्त, पात्र हितग्राहियों को देंगे कब्जा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन इंदौर ने […]
February 5, 2023 कबड्डी में मप्र की लड़कियों ने जीत से किया आगाज, लड़कों को मिली पराजय
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
फुटबाल में भी मध्य प्रदेश के लड़कों की […]