क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना भंवरकुआ और खाद्य विभाग ने भंवरकुआ क्षेत्र के पालदा स्थित फेक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। यहां प्रतिबंधित व खुले मसालों की मिलावट कर पैकिंग व विक्रय की शिकायत लम्बे समय से मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान खड़ी व पीसी हल्दी, खड़ी व पीसी काली मिर्ची, (कीमत करीब 10 लाख रुपए) मिलावटी व अमानक स्तर की, जब्त की गई।
मेसर्स सुखलाल संस ट्रेडर्स नामक इस फर्म के प्रोपराइटर कमल जैन पिता गोकुल चंद्र जैन यहां खुले खाद्य मसाले खड़ी हल्दी को पॉलिश कर अमानक स्तर की पीसी हल्दी का निर्माण करते थे। इसी तरह खराब व घटिया काली मिर्च को भी आइल पॉलिश कर चमकदार बनाने का कार्य किया जा रहा था।
जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर विक्रेता के विरुद्ध मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण की संभावना के आधार पर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खुले मसाले विक्रय करना प्रतिबंधित होने से साथ ही खुले मसाले विक्रय करने से मिलावट की आशंका अधिक होने के कारण व जन स्वास्थ के लिए हानिकारक होने से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आरोपी प्रोपराइटर कमल जैन पिता गोकुल चंद्र जैन उम्र 55 वर्ष निवासी- 137 सिद्धार्थ नगर पुराना आरटीओ रोड इंदौर के विरुद्ध थाना भंवरकुआ पर अपराध धारा 272, 273 का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Related Posts
April 17, 2019 भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय में होगी चुनावी जंग, इंदौर फिर होल्ड पर नई दिल्ली: भोपाल को लेकर जो संभावना जताई जा रही थी वो सही साबित हुई है। बीजेपी ने मप्र […]
January 11, 2023 एमवायएच के ब्लड बैंक में कंप्रेसर फटने से 6 घायल
ब्लड बैंक के उपकरणों को भी पहुंचा नुकसान।
इंदौर : एमवाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक […]
March 28, 2021 होलिका दहन-पूजन की अनुमति देने पर मोघे सहित अन्य नेताओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
इंदौर : जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए त्योहार मनाए […]
June 5, 2023 सीएम शिवराज ने इंदौर की रामसर साइट सिरपुर तालाब व यशवंत सागर के सौंपे प्रमाण पत्र
जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा और अपर आयुक्त ने मुख्यमंत्री से ग्रहण किए […]
March 24, 2022 आईडीए अधिकारी- कर्मचारियों ने परिवार सहित देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’
इंदौर : द कश्मीर फाइल्स का जादू लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। कश्मीरी पंडितों के दर्द, […]
April 5, 2023 सपनों के शहर की दुर्गति की मिसाल बना बावड़ी हादसा..!
🔹करंट इश्यू🔹
🔺कीर्ति राणा🔺
नगर निगम की उदासीनता कहें या पुलिस की, राजनीतिक दबाव […]
March 9, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डी एम पाठ्यक्रम प्रारंभ होगा
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में […]