गुजरात के आनंद की निवासी थी तीनों महिलाएं।
वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत की ग्रीनविले काउंटी में हुए भीषण सड़क जेहादसे में भारत की निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं जिस गाड़ी में सवार थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पेड़ पर जा अटकी थी, जिसे स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से नीचे उतारा।
बताया जाता है कि हाइवे पर अनियंत्रित होने के बाद एसयूपी सभी लेन को पार करते हुए एक पुल से टकराई और हवा में उछलकर एक पेड़ पर जा फंसी।
गुजरात की रहने वाली थी महिलाएं।
हादसे में मारी गई तीन महिलाओं की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई। वे सभी गुजरात के आ आनंद जिले की रहने वाली थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि एसयूवी की गति निर्धारित गति सीमा से ज्यादा थी। हादसे में कोई दूसरा वाहन शामिल नहीं था। कार एक पेड़ पर अटकी पाई गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।