इंदौर : अवैध रूप से मादक पदार्थ मेथाडोन (एमडी) ड्रग के साथ एक आरोपी, क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 17 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया।
जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 02 लाख रुपए बताया गया है।
चेकिंग के दौरान ड्रग सहित पकड़ाया।
20-21 मार्च की रात करीब 02 बजे पुलिस ने दशहरा मैदान आम रोड,मित्र बंधु नगर इंदौर में आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर की मारुति कार को रोक कर तलाशी ली तो वाहन चालक के पास से एमडी ड्रग बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सेम उर्फ समीर अहमद पिता अबू बकर उम्र 32 साल नि. राजाजीनगर बेंगलुरू, हाल मुकाम फ्लैट नंबर 504 मौर्या गार्डन कनाडिया रोड, इंदौर बताया। आरोपी समीर लगभग 10 वर्ष से इंदौर में रह रहा है तथा इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता है। विभिन्न शहरों में आने जाने के दौरान गोवा में इसे मादक पदार्थ पीने की लत लग गई। आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत आदि के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
July 22, 2021 कोरोना संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी, 7 नए मरीज मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण से शहर को अभी भी छुटकारा नहीं मिल पाया है। बीते कई दिनों से नए […]
January 7, 2017 केंद्र सरकार ने इंदौर शहर को किया खुले में शौच मुक्त घोषित । महापौर श्रीमती गौड़ ने माना आभार , दी बधाई । सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार मानते हुए दी […]
February 8, 2024 अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई का साहस दिखाएंगे क्या मुख्यमंत्री..?
🔹 कीर्ति राणा 🔹
हरदा में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से हुई तबाही […]
October 6, 2023 महाकाल की तर्ज पर होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
कैलाश विजयवर्गीय की मांग पर स्टेशन की बनेगी नई डिजाइन। रेलमंत्री ने किया ऐलान।
इंदौर […]
November 16, 2019 ‘मंथन’ में छात्र- छात्राओं ने बिखेरी अपने हुनर की छटा इंदौर : प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान के रजत जयंती समारोह में संस्थान के छात्र- छात्राओं को […]
June 29, 2021 गिनती के मिल रहे नए संक्रमित, भर्ती मरीजों की तादाद भी रह गई बेहद कम
इंदौर : कोरोना का प्रकोप जरूर न्यूनतम हो गया है पर पूरीतरह खत्म नहीं हो पाया है। अभी भी […]
August 30, 2022 हरतालिका तीज, अनूठा विश्वास का व्रत
अखंड सौभाग्य प्राप्ति के निमित्त किया जाता यह व्रत।
सृष्टि की अनुपम जोड़ी करती जीवन […]