अहमदाबाद विमान हादसे में 204 की मौतों की पुष्टि

  
Last Updated:  June 12, 2025 " 11:07 pm"

घायलों का किया जा रहा सिविल अस्पताल में इलाज, हालत नाजुक।

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश होने के बाद विमान में सवार 242 लोगों में से 204 के शव बरामद हो चुके हैं। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं हालांकि उनके भी बचने की उम्मीद बेहद कम है।अहमदाबाद पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।

डीएनए से होगी मृतकों की पहचान।

दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी राहत और बचाव में जुटे हैं। हादसे में मारे गए लोगों के शव आग में इतने झुलस गए हैं की उनकी पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। स्थानीय बीजे मेडिकल कॉलेज में परिजनों के डीएनए सैंपल लेने का इंतजाम किया गया है। मृतकों के माता – पिता या बच्चे डीएनए सैंपल दे सकते हैं। हादसे में घायल यात्री और अन्य लोगों का इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, हालांकि अधिकांश घायलों की हालत बेहद नाजुक बनीं हुई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी।

हादसे में मृत व घायल लोगों के परिजनों की मदद के लिए एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। विदेशी नागरिकों के लिए +91 8062779200 नंबर दिया गया है। इन नंबरों पर विमान हादसे के शिकार लोगों के परिजन संपर्क कर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये नंबर केवल पीड़ित यात्रियों के परिजनों के लिए जारी किए गए हैं।

देश – विदेश के 230 यात्री थे विमान में।

विमान हादसे को लेकर एयर इंडिया प्रबंधन का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय और 61 विदेशी नागरिक शामिल थे, इनमें 53 ब्रिटिश नागरिक, 01 कनाडाई नागरिक और 07 पुर्तगाली शामिल थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *