यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंपा गया चेक।
इन्दौर : आईडीए द्वारा अहिल्या उत्सव समिति, इन्दौर को प्रतिवर्ष सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों के पोषण के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग दिया जाता रहा है। इसी क्रम में अहिल्या उत्सव समिति, इन्दौर को इस वर्ष भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। बता दें कि समिति द्वारा वार्षिक पुरस्कार एवं समारोह का वृहद आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा द्वारा इस वर्ष भी रूपये 8 लाख का सहयोग समिति को देने बाबद निर्णय लिया गया। उनके द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों के परिपालन में प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश ‘‘गोलू’’ शुक्ला द्वारा उपरोक्त राशि का चेक बनवाकर मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में श्रीमती सुमित्रा महाजन पूर्व लोकसभा स्पीकर को सौंपा गया। इस अवसर पर अहिल्या उत्सव समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि विगत 2-3 वर्षो से अहिल्या उत्सव समिति को पूर्ण निर्धारित राशि से बढ़ाकर सहयोग राशि प्रदान की जाती रही है, ताकि शहर की इस पुरातन परम्परा को अक्षुण रखा जा सके।
Related Posts
June 24, 2025 लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला था आपातकाल : वीडी शर्मा
"कांग्रेस का लोकतंत्र में विश्वास तब तक है जब तक वह सत्ता में है। जब वह सत्ता से बाहर […]
September 16, 2022 दु:खों का न करें पोस्टमार्टम
इंदौर : ईश्वर की बनाई सृष्टि में भी अनोखी विचित्रता है। कुछ लोगों की क्रियाशीलता अपने […]
March 31, 2020 कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर हुई 44, अब तक तीन की मौत इंदौर : कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन पूर्व जिन 40 संदिग्धों […]
June 17, 2020 इंदौर प्रेस क्लब परिसर को किया गया सेनिटाइज इंदौर : लॉकडाउन के बाद इंदौर प्रेस क्लब परिसर सदस्यों के लिए खोला गया है।अन्य गतिविधियां […]
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]
May 10, 2025 पाकिस्तान के हमलों का दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के दुष्प्रचार व झूठे दावों पर ना करें यकीन।
भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस […]
July 2, 2023 समय और समाज की मांग है कि यथार्थ को सामने लाया जाए
कोई 100 करोड कमाने के लिए फिल्म बनाता है पर मैं 100 करोड को जगाने के लिए फिल्म बनाता […]